scriptघर में कभी न करें ये 5 काम, नहीं तो भटकने लगती हैं बुरी आत्माएं | buri atma se bachne ke upay | Patrika News

घर में कभी न करें ये 5 काम, नहीं तो भटकने लगती हैं बुरी आत्माएं

locationभोपालPublished: Nov 16, 2018 12:10:42 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

घर में कभी न करें ये 5 काम, नहीं तो भटकने लगती हैं बुरी आत्माएं

pandit ji

pandit ji

भोपाल। कई बार जब हम भूत-प्रेतों की कहानियां सुनते हैं तो हमें अजीब सा अहसास होता है। इन कहानियों को सुनने के बाद कुछ लोग इन पर यकीन करते हैं और कुछ लोग यकीन नहीं करते हैं। कुछ लोग इन्हें बकवास करार देते हैं लेकिन शहर के ज्योतिषाचार्य पंडिक जगदीश शर्मा बताते है कि गरुण पुराण में मृत्यु और आत्माओं दोनों के बारे में ही बहुत विस्तार से वर्णन किया गया है। पंडित जी बताते है कि गरुण पुराण में इस बात को बोला गया है कि जब तक आत्माओं को मुक्ति नहीं मिल जाती है वह लोक और परलोक के बीच भटकती रहती हैं। भटकने के साथ ही साथ कई बार ये घर के अंदर अपने होने का अहसास भी दिखाती हैं। माना ये भी भी गया है कि घर के अंदर आत्माएं कई चीजों से आकर्षित भी होती हैं। ये आत्माएं अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की होती हैं। पंडित जी बताते है कि घर में कुछ काम ऐसे होते हैं जिनको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जानिए कौन से हैं वे काम….

pandit ji

– अगर आपके घर में कोई भी गर्भवती महिला हो तो ध्यान रखें कि वे घर से बाहर अकेले न जाएं। माना जाता है कि आत्माएं गर्भवती महिलाओं के पास ज्यादा तेजी से आकर्षित होती हैं।

– जिस घर में कभी भी पूजा पाठ नहीं होती है वहां पर नकारत्मक शक्तियां बहुत जल्दी अपना वास कर लेती है। इसलिए घर में धूप जरूर जलाएं।

– घर पर रात को सोते समय कभी भी परफ्यूम व इत्र का प्रयोग न करें। इनको लगाने से आत्माएं तेजी से आकर्षित होती हैं।

pandit ji

– घर के किसी भी मृत व्यक्ति को ज्यादा याद नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो उनकी आत्मा ज्यादा तेजी से आसपास भटकने लगती है।

– बहुत ज्यादा बीमार व्यक्तियों के आस-पास भी आत्मा आकर्षित होती हैं। इसलिए स्वस्थ रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो