भोपालPublished: Jan 08, 2023 10:05:28 am
deepak deewan
भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई रहेगी। यात्री बस और दोपहिया-चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए हैं।
भोपाल. जंबूरी मैदान में रविवार को माई के लाल का नारा फिर से गूंजेगा। जंबूरी मैदान में करणी सेना परिवार का बड़ा आंदोलन हो रहा है। दावा है कि प्रदेशभर से राजपूत इसमें आएंगे। आंदोलन रोकने तथाकथित रूप से बसों के परमिट निरस्त किए गए हैं। इसके चलते अलग-अलग जिलों में आंदोलन हो रहे हैं। 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है जिसके चलते रविवार को भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई रहेगी।