script25 मई से ग्रीन जोन में चालू हो सकता है बस परिवहन, शिवराज सरकार कर रही विचार | Bus transportation from green zone to green start from May 25 in MP | Patrika News

25 मई से ग्रीन जोन में चालू हो सकता है बस परिवहन, शिवराज सरकार कर रही विचार

locationभोपालPublished: May 23, 2020 10:57:53 am

Submitted by:

Devendra Kashyap

मध्य प्रदेश में 25 मई से ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में चालू हो सकता है बस परिवहन

bus_services.jpg
भोपाल. कोरोना काल में लगभग दो महीने से परिवहन सेवा बंद है। लोगों को एक जिले से दूसरे जिल में जाने के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है, ऐसे में मध्य प्रदेश की शिवारज सरकार परिवहन सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।
राज्य के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि 25 मई से ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में जाने के लिए बस परिवहन चलाने पर प्रदेश सरकार विचार कर रही है। इसके अलावाए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अपने वाहन से ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में जाने के लिए अब किसी पास की जरूरत नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि अपने वाहन से ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में जाने के लिए अब किसी पास की जरूरत नहीं होगी। अपने स्वयं के वाहन से यात्रा निश्चिंत होकर की जा सकेगी। लेकिन रेड जोन से ग्रीन जोन या ग्रीन जोन से रेड जोन में आने-जाने के लिये पास की आवश्यकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि ग्रीन जोन से ग्रीन जोन के मध्य में यदि रेड जोन आता है तो भी हाईवे में पास की आवश्यकता नहीं रहेगी। अगर रेड जोन से ग्रीन जोन में या ग्रीन जोन से रेड जोन में आवागमन करना है तो उसके लिये प्रशासन द्वारा जारी किये जाने वाले पास की आवश्यकता रहेगी, बगैर पास के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने कहा कि इसी तरह से 25 तारीख से ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में जाने के लिए बस परिवहन चलाने पर भी विचार चल रहा है। अभी तीन दिन बस परिवहन को इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में लॉकडाउन 4.0 में अब केवल दो ही प्रकार के जोन हैं, रेड जोन और ग्रीन जोन।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो