script11 साल बाद फिर दोबारा विकसित किया जा रहा वन विहार में तितली पार्क | Butterfly Park in Van Vihar being redeveloped again after 11 years | Patrika News

11 साल बाद फिर दोबारा विकसित किया जा रहा वन विहार में तितली पार्क

locationभोपालPublished: Feb 17, 2020 08:34:38 am

पहले 2009में तितली पार्क गया था, तितलियों की 24 प्रजाति की पहचान के बाद संरक्षित करने की कवायत।

11 साल बाद फिर दोबारा विकसित किया जा रहा वन विहार में तितली पार्क

11 साल बाद फिर दोबारा विकसित किया जा रहा वन विहार में तितली पार्क

भोपाल। रंग-बिरंगे फूलों से सजा जगंल पार्क और तितलिया हमेशा ही लोगों के आकर्षण करती रही है। वन विहार में इसके लिए यूं तो रंग-बिरंगे फूलों के सात तितलियों के लिए अलग से तितली पार्क बना हुआ है,लेकिन ११ साल पहले बने इस पार्क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था,लेकिन अब इस पार्क का दोबारा पुन.विकास किया जा रहा है।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रबंधन ने तितलियों के संरक्षण व पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में तितली पार्क की पुन. स्थापना करने जा रहा है। जिसका विकास स्नैक पार्क के सामने विकास कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया गया कि यहां तितली पार्क की स्थापना 2009 में की गई थी। बताया गया कि यहां २४ प्रजाति की तितलिया पाई गई है, जिन्हे सरंक्षित करके लिए इस पार्क को दोबारा विकसित किया जा रहा है।
वन विहार में शेर व टाइगर की संख्या बढऩे से सैलानियों के लिए वन विहार वैसे ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आसपासके परिसर को भी आकर्षक बनाया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग बने पार्को के विकास के साथ ११ साल पहले बने रंग-बिरंगी तितलियों के लिए पार्क को दोबारा विकसित किया जा रहा है।
वन विहार में जानवरों, पक्षियों के संरक्षण के साथ सैलानियों के आकर्षक से लेकर पर्यावरण, स्वच्छता के साथ वाइल्ड लाइफ जीवों के प्रति जागरुकता का कार्याशाला व अवेयरनेस प्रोग्राम भी निरतंर चलाए जा रहे है। 2009 में स्थापित तितली पार्क को दोबारा विकास किया जा रहा है।
– एके जैन, डिप्टी डायरेक्टर, वन विहार, राष्ट्रीय उद्यान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो