scriptउपचुनाव: मैदान में 355 उम्मीदवार, इनमें से केवल 22 महिलाओं को मिला टिकट | By-elections: 355 candidates are contesting elections | Patrika News
भोपाल

उपचुनाव: मैदान में 355 उम्मीदवार, इनमें से केवल 22 महिलाओं को मिला टिकट

25 विधायकों के इस्तीफे और 3 विधायकों के निधन के कारण प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

भोपालOct 28, 2020 / 02:11 pm

Pawan Tiwari

उपचुनाव: मैदान में 355 उम्मीदवार, इनमें से केवल 22 महिलाओं को मिला टिकट

उपचुनाव: मैदान में 355 उम्मीदवार, इनमें से केवल 22 महिलाओं को मिला टिकट,उपचुनाव: मैदान में 355 उम्मीदवार, इनमें से केवल 22 महिलाओं को मिला टिकट,उपचुनाव: मैदान में 355 उम्मीदवार, इनमें से केवल 22 महिलाओं को मिला टिकट

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। विधानसभा उपचुनाव के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में 355 उम्मीदवारों में 22 महिला एवं 333 पुरूष उम्मीदवार हैं।

मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र जौरा में कुल 15 प्रत्याशी जिसमें 14 पुरूष एवं 1 महिला प्रत्याशी है। सुमावली में कुल 9 प्रत्याशी जिसमें 8 पुरूष एवं 1 महिला प्रत्याशी। दिमनी में कुल 13 प्रत्याशी जिसमें 11 पुरूष एवं 2 महिला प्रत्याशी। मुरैना विधानसभा सीट में कुल 15 प्रत्याशी जिसमें 15 पुरूष प्रत्याशी हैं।
विधानसभा क्षेत्र अम्‍बाह में कुल 15 प्रत्याशी जिसमें 15 पुरूष प्रत्याशी, भिण्‍ड जिले के विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में कुल 38 प्रत्याशी जिसमें 38 पुरूष प्रत्याशी हैं। विधानसभा क्षेत्र गोहद में कुल 15 प्रत्याशी जिसमें 15 पुरूष प्रत्याशी। ग्‍वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र ग्‍वालियर में कुल 9 प्रत्याशी जिसमें 8 पुरूष एवं 1 महिला प्रत्याशी। ग्‍वालियर पूर्व में कुल 12 प्रत्याशी जिसमें 10 पुरूष एवं 2 महिला प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र डबरा में कुल 14 प्रत्याशी जिसमें 12 पुरूष एवं 2 महिला प्रत्याशी हैं।
दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र भांडेर में कुल 13 प्रत्याशी जिसमें 12 पुरूष एवं 1 महिला प्रत्याशी। शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र करेरा में कुल 13 प्रत्याशी जिसमें 12 पुरूष एवं 1 महिला प्रत्याशी। विधानसभा क्षेत्र पोहरी में कुल 13 प्रत्याशी जिसमें 13 पुरूष प्रत्याशी। गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र बमौरी में कुल 12 प्रत्याशी जिसमें 12 पुरूष प्रत्याशी। अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र अशोकनगर में कुल 9 प्रत्याशी जिसमें 7 पुरूष एवं 2 महिला प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र मुंगावली में कुल 13 प्रत्याशी जिसमें 12 पुरूष एवं 1 महिला प्रत्याशी हैं। सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में कुल 15 प्रत्याशी जिसमें 14 पुरूष एवं 1 महिला प्रत्याशी। छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र मलहरा में कुल 19 प्रत्याशी जिसमें 17 पुरूष एवं 2 महिला प्रत्याशी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो