script

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन नंबरों पर करना होगा फोन, राजधानी में फिर बढ़ी सख्ती

locationभोपालPublished: Sep 21, 2020 12:59:33 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

गांधी मेडिकल कॉलेज में सात, एम्स व जेपी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

भोपाल. प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को वन मंत्री विजय शाह की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उन्होंने ट्वीट कर कहा, दुआ में याद रखना। मोबाइल बंद रहेगा। वहीं, मंत्रालय में कोरोना मरीजों की संख्या 51 तक पहुंच गई है। राज्य के कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को 2579 नए मरीज मिले। 27 और मौतें हुईं। अब मौत का कुल आंकड़ा 1970 हो गया है। वहीं, 2216 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इससे अब तक 81374 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। भोपाल में 274 मरीज मिले। चार की मौत हो गई। 150 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ ही शहर में मरीजों की कुल संख्या 15211 हो गई है। रविवार को आई रिपोर्ट में सीएम हाउस व राजभवन में भी एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। गांधी मेडिकल कॉलेज में सात, एम्स व जेपी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
रात 10:30 से सुबह 6 तक इमरजेंसी में ही निकल सकेंगे बाहर
भोपाल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किया है। इसके तहत अब रात 10.30 बजे से सुबह छह बजे तक इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी। सभी दुकानें रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। केमिस्ट, रेस्तरां, भोजनालय, राशन व खानपान से संबंधित दुकानें 8 बजे के बाद भी निर्धारित समय तक खुली रह सकती हैं। आदेश में कहा गया है कि 9वीं से नीचे की क्लास के सभी स्कूल और कोचिंग, थिएटर, सिनेमा हॉल आगामी आदेश तक बंद ही रहेंगे। कोचिंग को लेकर ऑनलाइन क्लासेज और 50 स्टाफ के आदेश यथावत रहेंगे।
रिपोर्ट आने के बाद कंट्रोल रूम से पता चलेगा, कहां होना है भर्ती
अब प्रशासन ने तय किया है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को जिले के कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में फोन करना होगा। यहां मौजूद डॉक्टर मरीज के लक्षणों के आधार पर तय करेंगे कि उसे किस अस्पताल में भर्ती करना है या होम आइसोलेशन में रखना है। अभी शहर के निजी व सरकारी कोविड सेंटरों में अन्य जिलों के लगभग 700 मरीज भर्ती हैं। इनमें से केवल 30 प्रतिशत अन्य जिलों से रेफर होकर आए हैं। अन्य 70 प्रतिशत खुद ही आकर भर्ती हो गए हैं। इसलिए अब नई व्यवस्था बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अस्पतालों में जरूरतमंद गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मुहैया कराने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। मरीज को अस्पताल पंहुचने से पहले कोविड कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन करना होगा।
इन नंबरों पर करें फोन
0755-2704201, 2704207, 2704212, 2704225 या 0755-1075 पर संपर्क कर सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो