इसलिए आगामी दिनों में लोकसेवा गारंटी केंद्र और कियोस्क पर भारी भीड़ होने वाली है। शनिवार को गोविंदपुरा के वार्ड 59 से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बाई कचके ने फॉर्म देखा तो वे हैरान रह गईं।
उन्होंने तत्काल पार्टी समर्थकों को फोन किया। उन्होंने फॉर्म भरवाने में मदद का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर उन्होंने फॉर्म लिया। गोङ्क्षवदपुरा से फॉर्म लेने वालों में कबाड़ी शामिल हैं।
पहले दिन 116 प्रत्याशियों ने लिए फॉर्म: पहले दिन कुल 116 नामांकन फॉर्म अलग-अलग प्रत्याशियों ने लिए। शनिवार को कांग्रेस से नगर निगम में महापौर की उम्मीदवार विभा पटेल ने
भी नामांकन फॉर्म खरीद लिया है।
ये जानकारी प्रत्याशियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है
: शपथ पत्र में इस बार सम्पति और वाहन के संबंध में कई प्रकार की जानकारी मांगी है। प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी कीमत क्या थी। आज की स्थिति में वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन से उसकी क्या कीमत है। इसमें पंजीयन से जुड़े अधिवक्ता या सर्विस प्रोवाइडर की मदद लगेगी।
: पैन कार्ड मांगा है, ये सामान्य है, लेकिन चाय वाले, ठेले वाले, कबाड़ी या बेरोजगार के लिए ये दस्तावेज कम ही उपलब्ध है। कुछ ऐसे भी हैं जो चुनाव लडऩा चाहते हैं, लेकिन पेन कार्ड नहीं है।
: पहली बार पार्षद पद प्रत्याशी को खर्चे का ब्यौरा भी देना होगा। इसमें नगर निगम क्षेत्र में 8.75 लाख तो बैरसिया नपा में 1 लाख का खर्चा पार्षद कर सकेंगे। इसके लिए भी उन्हें एक्सपर्ट की मदद लेनी होगी। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इसकी जानकारी दे दी गई है।
: प्रॉपर्टी को लेकर कई प्रकार की जानकारी मांगी है, इसमें कृषि, वाणिज्यिक, आवासीय भूमि, विरासत में मिली है, खुद के द्वारा बनाई है। इसे लेकर कई भागों में जानकारी मांगी है। इसी प्रकार अपराध संबंधी जानकारी के भी कई भाग हैं।
18 जून तक होंगे नामांकन
पार्षद पद के लिए 18 जून दोपहर 3 बजे तक नामांकन फॉर्म जमा होंगे। 20 जून को नामांकनों की जांच की जाएगी। 22 जून को सुबह दस बजे से दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद चिह्न आवंटन किए जाएंगे। इस बार 18 दिन प्रचार करने का मौका मिलेगा।