script15 फरवरी से सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ख्याल | CBSE 10th 12th class board examinations date sheet 2020 Timetable Sche | Patrika News

15 फरवरी से सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ख्याल

locationभोपालPublished: Dec 21, 2019 12:14:38 pm

CBSE board Exam date sheet 2020: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी…

education news in hindi, education, cbse, cbse board, cbse board exam

CBSE

भोपाल। देश भर में चल रहे नागरिक संशोधन बिल के विरोधों के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई / CBSE ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं exams की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब ये परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। पहले दिन दोनों कक्षाओं both classes के परीक्षार्थियों के लिए वोकेशनल विषय की परीक्षाएं होंगी।
इसके तहत सीबीएसई ने फरवरी-मार्च 2020 में आयोजित होने वाली दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा Board exam की डेटशीट जारी कर दी है। यह डेटशीट datesheet दसवीं और बारहवीं दोनो कक्षाओं की जारी की गई है। इस डेटशीट को सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकता है।
यहां क्लिक करें: डायरेक्ट लिंक

CBSE की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सुबह 10:30 से 1: 30 बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, इससे पूर्व 10 बजे से 10:15 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं answersheet का वितरण किया जाएगा जबकि 10: 15 से 10:30 बजे के बीच प्रश्नपत्र वितरिक किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दस बजे से पहले पहुंचना होगा।

10वीं की परीक्षाएं : 20 मार्च तक
10वीं कक्षा की परीक्षाएं exam 20 मार्च तक आयोजित होंगी। 26 फरवरी को अंग्रेजी, 29 फरवरी को हिंदी, 4 मार्च को विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 12 मार्च को गणित, 18 मार्च को समाजिक विज्ञान और 20 मार्च इंफोर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी और कम्प्यूटर computer एप्लीकेश्न विषय की परीक्षा होगी।
MUST READ: CBSE बोर्ड के परीक्षा पेटर्न में ये हुआ बदलाव! पढ़ें पूरी खबर

12वीं की परीक्षाएं : 30 मार्च तक
परीक्षा कार्यक्रम Exam program के तहत 30 मार्च को 12वीं के छात्रों की अंतिम परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विषयों में 22 फरवरी से मनोविज्ञान, 27 फरवरी को अंग्रेजी, 2 मार्च को भौतिक विज्ञान, 3 मार्च को इतिहास, 5 मार्च को अकाउंटेंसी, 6 मार्च को राजनीतिक विज्ञान, 7 मार्च को रसायन विज्ञान,14 मार्च को जीव विज्ञान, 17 मार्च को गणित, 20 मार्च को हिंदी और 23 मार्च को भूगोल, 30 मार्च को समाजशास्त्र sociology की परीक्षा होगी।
CBSE Board Date Sheet 2020 Class 10
तारीखविषय
15 फरवरी 2020फूड प्रॉडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग ऐंड इंश्योरेंस और मीडिया
17 फरवरी 2020होम साइंस
22 फरवरी 2020फ्रेंच, जर्मन और जापानी

24 फरवरी 2020पंजाबी, उर्दू कोर्स-ए
26 फरवरी 2020इंगलिश
28 फरवरी 2020 एलिमेंट्री बुक
29 फरवरी 2020 हिंदी कोर्स-ए और बी
02 मार्च 2020 हिंदुस्तानी म्यूजिक
04 मार्च 2020 साइंस थ्योरी और साइंस प्रैक्टिकल
06 मार्च 2020 एलिमेंट्री ऑफ बिजनस
07 मार्च 2020 संस्कृत
12 मार्च 2020 मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड, मैथमेटिक्स बेसिक
14 मार्च 2020 पेंटिंग
18 मार्च 2020 सामाजिक विज्ञान
20 मार्च 2020 कम्यूनिकेशन टेक्नॉलजी, कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस
CBSE Board Date Sheet 2020 Class 12
तारीखविषय
15 फरवरी 2020मल्टीमीडिया एंड वेब टेक्नॉलजी, मास मीडिया स्टडीज, बैंकिंग, म्यूजिक प्रॉडक्शन आदि
17 फरवरी 2020ऐग्रिकल्चर, इंश्योरेंस
20 फरवरी 2020पेंटिंग, ग्राफिक्स
22 फरवरी 2020साइकॉलजी
24 फरवरी 2020फिजिकल एजुकेशन
25 फरवरी 2020आंत्रप्रिन्योरशिप
27 फरवरी 2020इंग्लिश
29 फरवरी 2020लाइब्रेरी ऐंड इन्फर्मेशन साइंस, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नॉलजी, फैशनल स्टूडियोज और प्रिंटिड टेक्सटाइल
02 मार्च 2020फिजिक्स और अप्लाइड फिजिक्स
03 मार्च 2020इतिहास
04 मार्च 2020मार्केटिंग
05 मार्च 2020अकाउंटेंसी
06 मार्च 2020राजनीतिक विज्ञान
07 मार्च 2020कैमिस्ट्री
12 मार्च 2020टूरिजम
13 मार्च 2020अर्थशास्त्र
14 मार्च 2020जीव विज्ञान
16 मार्च 2020हिंदुस्तानी म्यूजक
17 मार्च 2020 गणित
18 मार्च 2020 लीगल स्टडीज, शॉर्टहैंड, फूड प्रॉडक्शन
19 मार्च 2020 पंजाबी
20 मार्च 2020 हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर
21 मार्च 2020 कंप्यूटर साइंस, इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी
23 मार्च 2020 जियोग्राफी
24 मार्च 2020 बिजनेस स्टडीज
26 मार्च 2020 होम साइंस
28 मार्च 2020 बायॉटेक्नॉलजी
30 मार्च 2020 सोशॉलजी

ट्रेंडिंग वीडियो