scriptCBSE स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, परीक्षा का पैटर्न बदला, यहां देखें सैम्पल प्रश्न-पत्र | cbse 12th new pattern 2018 hindi news | Patrika News

CBSE स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, परीक्षा का पैटर्न बदला, यहां देखें सैम्पल प्रश्न-पत्र

locationभोपालPublished: Oct 05, 2018 04:31:41 pm

Submitted by:

Manish Gite

CBSE स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, परीक्षा का पैटर्न बदला, यहां देखें सैम्पल प्रश्न-पत्र

SBSE

cbse 12th new pattern 2018 hindi news

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के छात्रों के लिए यह जरूरी खबर है। कक्षा 12वीं में 2018-19 की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब इन्हें नए पैटर्स से परीक्षा देनी होगी। इंग्लिश (कोर सब्जेक्ट के पेपर में नए पैटर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।


मध्यप्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई करने वाले केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई बोर्ड) के स्टूडेंट्स अजमेर रीजन में आते हैं। बोर्ड ने इस बार नया फैसला लेते हुए 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के अंग्रेजी कोर पेपर के पैटर्न में बदलाव किया है।इस नए पैटर्न में खास बात यह है कि इसमें प्रश्नों की संख्या कम होगी। वहीं प्रश्नों और अंकों का वर्गीकरण भी कर दिया गया है।

अजमेर रीजन में आने वाले मध्यप्रदेश के छात्र अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

CBSE

मध्यप्रदेश में अधिक है स्टूडेंट्स
मध्यप्रदेश में स्थित सीबीएसई स्कूलों में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। अजमेर रीजन में आने वाले मध्यप्रदेश के 1,25,080 छात्रों ने 2017-18 में 12वीं की परीक्षा दी थी। यह संख्या इस बार 2018-19 में और अधिक बढ़ गई है।

क्या कहते हैं स्टूडेंट्स

12वीं तैयारी कर रहे मयंक जैन ने बताया कि प्रश्नों की संख्या कम करने से थोड़ी आसानी होगी, जबकि तनय शर्मा के मुताबिक पेपर की लंबाई अब भी अधिक है। उसे सात पन्नों से थोड़ा छोटा करना चाहिए, जिससे हमें परीक्षा के वक्त ज्यादा पन्ने नहीं पलटना पड़े।

 

ऐसा होगा अंग्रेजी का पेपर
-पेपर में आने वाले 40 सवालों को घटाकर 35 कर दिया गया है।
-इस पेपर में सेक्शन ए (रीडिंग) में दो अनसीन पैसेज दिए जाएंगे। इसमें शब्दों की संख्या 800 से 900 होगी।
-बोर्ड ने सैम्पल पेपर भी जारी कर दिए हैं।

 

MUST SEE

यह है सैम्पल प्रश्न पत्र

 

CBSE

सवालों का हो गया वर्गीकरण
-पेपर में सभी पैसेज में दिए गए प्रश्नों का वर्गीकरण कर दिया गया है।
-पहले सवाल में 5 सवाल पूछे जाएंगे जिनके नंबर 1-1 होंगे।
-दूसरे प्रश्न में शॉर्ट आंसर वाले 9 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके नंबर 1-1 होंगे।
-तीसरे सवाल में तीन प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके नंबर 2-2 होंगे।
-इसी प्रकार दूसरे पैसेज में 3 सवाल होंगे, जिनके नंबर 5-5 के हिसाब से होंगे।
-सेक्शन ए में 19 होंगे, जिनके नंबर 30 होंगे।
-बोर्ड अब नए पैटर्न के हिसाब से ही अगले साल का अंग्रेजी का पेपर बना रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो