scriptबसों का औचक निरीक्षण, ड्राइवर कंडक्टर में मचा हड़कंप | celebrating rakhi festival 2018 | Patrika News

बसों का औचक निरीक्षण, ड्राइवर कंडक्टर में मचा हड़कंप

locationभोपालPublished: Aug 26, 2018 12:13:46 pm

बसों का औचक निरीक्षण, ड्राइवर कंडक्टर में मचा हड़कंप

red bus

बसों का औचक निरीक्षण, ड्राइवर कंडक्टर में मचा हड़कंप

भोपाल। रक्षाबंधन के त्योहार पर महापौर ने भोपाल सिटी रेड बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर आलोक शर्मा ने बस कंडक्टर और महिलाओं से किराया संबंधी जानकारी ली। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के पर्व पर बीते शनिवार को राजधानी भोपाल की सभी लो फ्लोर बसों में बहनों के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा दी गई थी। बीसीएलएल बोर्ड के चेयरमैन महापौर आलोक शर्मा ने निर्णय लिया है कि महिलाओं से रविवार को लो फ्लोर में यात्रा का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी के चलते वे स्वयं बसों का निरीक्षण करने पहुंचे। उनका कहना था कि भोपाल के किसी भी क्षेत्र से किसी भी क्षेत्र की ओर जाने वाली लो फ्लोर में बैठी महिलाओं से रविवार को कोई भी किराया नहीं लिया जाएगा। उनका कहना था कि बीसीएलएल प्रबंधन का अपनी बहनों के लिए फ्री सवारी, रक्षाबंधन का उपहार है। इस दौरान बस में बैठी महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी।

महापौर ने स्वयं किया बसों का निरीक्षण
महापौर ने स्वयं बसों में पहुंचे और सफर कर रही महिलाओं को राखी की शुभकामनाएं देकर पूछा कि कहीं उनके किराया तो नहीं लिया गया। बस कंडक्टरों को भी किराया न लेने की हिदायत दी गई। साथ ही बस के बारे में अन्य जानकारी भी ली। आलोक शर्मा ने महिलाओं से पूछा कि अगर उन्हें बस में सफर के दौरान कुछ दिक्कत हो, तो वे अपने भाई आलोक को बता सकती हैं। उनका भाई उनकी हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करेगा।

इस पर यात्रा कर रही सभी बहनों ने भाई का आभार व्यक्त् किया। उन्होंने कहा कि आपने हमारी खैरियत पूछी, बस इतना ही काफी है कि आपको हमारी फिक्र है। आपका दिया गया यह उपहार हमें पसंद आया। फिलहाल हमें बस में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। अगर कोई परेशानी होगी तो हम उसे अपने भाई को जरूर बताएंगे।

कुछ महिलाओं ने बस में बांधी महापौर को राखी
जब महापौर आलोक शर्मा बस का निरीक्षण कर रहे थे। उस दौरान कुछ महिलाओं ने महापौर को राखी भी बांधी। आलोक शर्मा ने उनसे बहुत प्यार से राखी बांधवाते हुए उपहार स्वरूप साड़िया भी दी गई।

ड्राइवर कंडक्टर में मचा हड़कप
महापौर आलोक शर्मा को बस में यूं अचानक देखकर ड्राइवर कंडक्टर में हड़कंप मच गया। उन्हें समझ नहीं आया कि महापौर अचानक बस में क्यों आ गए। उसके बाद महापौर ने खुद ही माहौल को हल्का किया और कहा कि मैं तो अपनी बहनों की खैरियत पूछने आया हूं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो