scriptऔर संवरेगा सलकनपुर का बिजासन देवी धाम, योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी | Central government approval for Salkanpur Bijasan Devi Dham scheme | Patrika News

और संवरेगा सलकनपुर का बिजासन देवी धाम, योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी

locationभोपालPublished: Aug 14, 2022 05:20:58 pm

Submitted by:

deepak deewan

टूरिस्टों के लिए बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने किया आश्वस्त

bijasan_mata.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में शुमार सलकनपुर मंदिर परिसर में सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी. केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने प्रदेश के सीएम शिवराजसिंह चौहान से ये वादा किया है। खजुराहो प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात में बताया कि प्रदेश के सांची में टैगोर हाल के निर्माण में भी केंद्र सरकार पूरा सहयोग देगी.

विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्मारक सांची में टैगोर कल्चर हाल निर्माण में केंद्र सहयोग करेगा. केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने प्रदेश में पर्यटन के विकास के प्रयासों की सराहना भी की।

केंद्रीय मंत्री से सीएम चौहान ने प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग का आग्रह किया. इसके साथ ही खजुराहो के शिल्प ग्राम के संचालन का जिम्मा प्रदेश सरकार को सौंपने का भी अनुरोध किया था। सीएम ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी को बताया कि भावी पीढ़ी को सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत करवाने का शिल्प ग्राम केंद्र महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य शासन इसे लोगों तक बेहतर ढंग में पहुंचाना चाहता है। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में जल्द आवश्यक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित बिजासन देवी धाम यानि विजयासन माता मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने संबंधी योजना की भी जानकारी दी। इस मौके पर बताया कि बिजासन देवी धाम के लिए तैयार की गई डीपीआर को इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने स्वीकृति दे दी है। इससे सलकनपुर मंदिर में पर्यटन के लिहाज से अधोसंरचना एवं जनसुविधाएं बढ़ाने का रास्ता प्रशस्त हो गया है।

मुख्यमंत्री ने सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में टैगोर कल्चर हाल निर्माण के लिए केंद्र द्वारा राशि दिए जाने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इसके लिए पूर्ण सहयोग देने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को रामायण सर्किट योजना की जानकारी भी दी. इसमें चित्रकूट धाम और आसपास के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यह परियोजना 69 करोड़ दो लाख रुपये की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो