scriptमौसम का मिजाज बदला: कई जिलों में बारिश, ओले गिरने की आशंका | Changes in weather: rain in many districts | Patrika News
भोपाल

मौसम का मिजाज बदला: कई जिलों में बारिश, ओले गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा और गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है।

भोपालMar 12, 2021 / 12:43 pm

Pawan Tiwari

भोपाल. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए और हल्की बारिश होने लगी। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिललों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ऐसे मौसम में ओले गिरने की भी आशंका है। तेज हवा और गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है।

राजधानी समेत होशंगाबाद, रीवा, सागर, ग्वालियर के अलावा जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में नार्थ-ईस्ट में डेढ़ किमी ऊपर चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है।
इस मौसम से तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर आएगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम से हुए बदलावव के कारण कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही ओले गिरने की आशंका रहती है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम शनिवार शाम तक रह सकता है।

किसानों को नुकसान
अगर इस मौसम में बारिश होती है तो ज्यादातर किसानों को नुकसान की संभावना है। गेहूं की फसल कटने वाली है ऐसे में ओले और तेज बारिश से किसानों को नुकसान हो सकता है। हालांकि मौसम बदलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zvtjn

Home / Bhopal / मौसम का मिजाज बदला: कई जिलों में बारिश, ओले गिरने की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो