scriptChardham Yatra 2022 -चार धाम यात्रा से पहले आप भी रखें ध्यान, हो चुकी है 21 लोगों की मौत | Chardham Yatra 2022 registration tourism travel rules and regulations | Patrika News

Chardham Yatra 2022 -चार धाम यात्रा से पहले आप भी रखें ध्यान, हो चुकी है 21 लोगों की मौत

locationभोपालPublished: May 10, 2022 04:29:46 pm

Submitted by:

Manish Gite

Chardham Yatra 2022- चार धाम यात्रा के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बसों से भी जा सकते हैं…। यात्रा पर जाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें…।

kedar1.png

अंजली तोमर

भोपाल। कोविड काल के बाद कई पाबंदियां हटने के बाद लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। चार धाम यात्रा में देशभर से लोग पहुंचे हैं। इधर, ठंड और पहाड़ों पर सांस लेने में दिक्कतों के कारण 21 लोगों की मौत की खबर के बाद सरकार ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। आइए जानते हैं कि उत्तराखंड जाने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…।

 

कोविड काल के बाद यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में लोग छुट्टियों में पर्यटन पर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा लोग चार धाम यात्रा पर जा रहे है। ज्यादा भीड़ को देखते हुए पहले ही उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों को आने से पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। क्योंकि पहाड़ों पर अक्सर ज्यादा लोगों के पहुंचने पर अव्यवस्था न हो जाए, वहीं जाम की स्थिति से भी लोगों को परेशानियों से बचाया जा सके।

 

 

कमजोर दिल वाले ध्यान रखें

एक रिपोर्ट के मुताबिक कमजोर दिल वाले लोगों को हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। खासकर चार धाम यात्रा के दौरान 21 लोगों की मौत हो चुकी है। डाक्टरों का कहना है कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखकर ही आगे की प्लानिंग करें।

 

– 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों का स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं।
– अपने चिकित्सक का परामर्श पर्चा और दवाएं साथ रखें।
– दवाओं की इमरजेंसी किट साथ रखें। गर्म कपड़े जरूर साथ लाएं।
– चढ़ाई पर जोश दिखाने की जरूरत नहीं। बेहतर होगा यात्रा स्थगित कर दें।
– शुगर, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर वाले मरीज दवाएं साथ रखें।
– खाली पेट यात्रा न करें, तला भोजन न लें। सामान्य भोजन करें।
– शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें।

 

तुरंत डाक्टर को दिखाएं

– दिल की धड़कन तेज होने पर।
– बेहोशी या चक्कर आने पर।
– मितली या उल्टी आने पर।
– सिरदर्द व घबराहट होने पर।
– हाथ पांव व होंठ नीले पडऩे पर।

 

Char Dham Yatra 2020: उत्तराखंड के इन जिलों के श्रद्धालुओं को मिली यात्रा की अनुमति

ट्रेन से करें सुखद यात्रा

उत्तराखंड जाने के लिए मध्यप्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनें भी मिल जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली से भी लगातार कई ट्रेनें हैं, जिनके जरिए हरिद्वार पहुंचा जा सकता है।

 

इन ट्रेनों में देखें रिजर्वेशन

12401 कोटा-देहरादून (KOTA DDN EXP) रात 23.50 पर निजामुद्दीन से चलती है और सुबह 4 बजे पहुंचती है।
12055 देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 3.20 पर चलती है और शाम 7.33 पर हरिद्वार पहुंचती है।
12017 देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 6.45 पर निकलती है और 11.36 पर हरिद्वार पहुंचती है।
19609 उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन सुबह 3.25 पर दिल्ली से निकलती है और सुबह 8.45 पर हरिद्वार पहुंचती है।
12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भी हरिद्वार जा सकते हैं। यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 6.55 बजे चलती है और दोपहर 12.25 बजे हरिद्वार पहुंचती है।
19019 बांद्रा हरिद्वार ट्रेन जो निजामुद्दीन से सुबह 2.45 बजे चलती है, वहीं 8.20 पर हरिद्वार पहुंचती है।
19031 योगा एक्सप्रेस सुबह दिल्ली से 5.05 बजे चलकर 11.18 पर हरिद्वार पहुंचती है।
18477 उत्कल एक्सप्रेस निजामुद्दीन से दोपहर 13.23 बजे चलकर रात 20.25 बजे हरिद्वार पहुंचती है।
14041 मसूरी एक्सप्रेस दिल्ली से रात 22.25 बजे चलती है और सुबह 6.25 बजे हरिद्वार पहुंचती है।

 

फ्लाइट से करें उत्तराखंड की यात्रा

उत्तराखंड के लिए हवाई यात्रा भी कर सकते हैं। दिल्ली से करीब 12 फ्लाइट देहरादून के लिए है। इसका किराया 3 हजार रुपए से लेकर 7 हजार रुपए तक है। दिल्ली से आपको जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए कई फ्लाइट मिल जाएंगी। भोपाल से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए देहरादून जा सकते हैं। भोपाल से दिल्ली के लिए 5 से 7 हजार किराया देना पड़ेगा, वहीं दिल्ली से देहरादून के लिए 3 से 5 हजार तक का किराया देना होगा। केदारनाथ जाने के लिए हेलिकाप्टर की भी बुकिंग करा सकते हैं।

 

 

Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा की हेलीकाप्टर सेवा के लिए आनलाइन टिकट बुकिंग शुरू,ये है वेबसाइट

बस का सफर भी है आसान

दिल्ली से हर आधे घंटे में हरिद्वार के लिए बस चलती हैं। आप दिल्ली से पांच-छह घंटे में यह सफर पूरा कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार से लेकर कई प्राइवेट आपरेटरों की बसें भी लगातार चलती है। आपको कम खर्च से लेकर लग्जरी बसें भी मिल जाएंगी।

 

यह भी रखें ध्यान

1. चार धाम यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन कराना न भूलें। आप मोबाइल के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
2. भक्तों के लिए केदारनाथ का हेल्पलाइन नंबर 8534001008 है। जिसे जाने से पहले अपनी डायरी में नोट करना न भूलें।
3. रूट मेप, वेदर और गाइडलाइन के लिए उत्तराखंड सरकार की वेवसाइट uttarakhandtourism.gov.in का जरूर अवलोकन कर लीजिएगा।
4. अपने बेग में जरूरी मेडीकल ले जाना न भूलें।
5. केदारनाथ में इस समय ठंड का मौसम होता है। इसलिए वूलन कपड़े को ले जाना न भूलें।
6. चार धाम की यात्रा करने से पहले अपना हेल्थ चैकअप अवश्य कराएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो