भोपाल

MP उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ने ली शपथ, वीडियो

जस्टिस रवि विजयकुमार मलिमठ बने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ

भोपालOct 14, 2021 / 05:12 pm

Hitendra Sharma

भोपाल. जस्टिस रवि विजयकुमार मलिमठ ने गुरुवार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ली। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रवि विजयकुमार मलिमठ को शपथ दिलाई। राजभवन के सांदीपनि सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्री मौजूद थे।मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84upt3

राजभवन में आयोजित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि एवं विधायी कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, विधि-विधायीकार्य और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.