scriptCM शिवराज का हेलीकॉप्टर रास्ता भटका, मुश्किल से उतर सका | Chief minister Shivraj singh chouhan helicopter | Patrika News
भोपाल

CM शिवराज का हेलीकॉप्टर रास्ता भटका, मुश्किल से उतर सका

जानकारी के मुताबिक कटनी में हेलीकॉप्टर उतरने से पहले ही रास्ता भटक गया। करीब आधे घंटे तक हेलीकॉप्टर हवा में ही उड़ता रहा।

भोपालApr 29, 2016 / 12:23 pm

Anwar Khan

Shivraj singh chouhan helicopter

Shivraj singh chouhan helicopter

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर शुक्रवार सुबह रास्ता भटक गया। सीएम कटनी जाने के लिए सुबह 8 बजे स्टेट हैंगर से रवाना हुए थे। सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर कटनी में उतरना था।

जानकारी के मुताबिक कटनी में हेलीकॉप्टर उतरने से पहले ही रास्ता भटक गया। करीब आधे घंटे तक हेलीकॉप्टर हवा में ही उड़ता रहा। 10 बजे करीब सिग्नल और हेलीपैड मिलने के बाद हेलीकॉप्टर उतर सका। सीएम विधायक संजय पाठक के पिता सत्येंद्र पाठक के देहांत होने पर उनके निवास पर गए थे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो