scriptएस्केलेटर पर खेलते-खेलते फंसा बच्चा, हाथ में आई गंभीर चोट | Child trapped while playing on escalator serious hand injury | Patrika News

एस्केलेटर पर खेलते-खेलते फंसा बच्चा, हाथ में आई गंभीर चोट

locationभोपालPublished: Jun 28, 2022 09:04:26 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

भोपाल रेलवे स्टेशन की घटना…7 साल के बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती…

station.jpg

भोपाल. भोपाल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर को हुई एक घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। दरअसल स्टेशन पर लगे एस्केलेटर पर खेल रहे 7 साल के एक बच्चे का हाथ एस्कलेटर पर फंस गया। जब इसका पता रेलवे के अधिकारियों को चला वो तुरंत मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद बच्चे के हाथ को बाहर निकाला। बच्चे के हाथ में चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा एस्केलेटर पर खेल रहा था और खेलते-खेलते उलटा उतर रहा था।


एस्केलेटर के खेल में आफत में फंसी जान
डीआरएम भोपाल मंडल सौरभ बंदोपाध्याय ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर लगे एस्केलेटर पर एक 7 साल का बच्चा खेल रहा था। जानकारी के अनुसार बच्चा शायद उलटा उतर रहा था और बाजू से सीढ़ी की साइड दीवार को हाथ से पकड़ा था। ऐसे में नीचे उतरने पर दीवार और एस्केलेटर के बीच खाली जगह में उसका दायां हाथ फंस गया। उसकी चीख सुनकर आसपास से यात्री वहां पहुंच गए और सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरु किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के हाथ को निकाला गया और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता बोला- ‘पत्नी किसी और से बात करती थी, कई बार मना किया था’, जानें पूरा मामला




स्टेशन पर अकेला खेल रहा था बच्चा
जिस वक्त ये हादसा हुआ तब बच्चा स्टेशन पर अकेला ही था उसके साथ उसके परिवार का कोई दूसरा सदस्य नहीं था। कुछ घंटों बाद जब बच्चे को खोजती हुई उसकी मां स्टेशन पर पहुंची तो उन्हें भी घटना की जानकारी लगी। जिसके बाद वो अस्पताल पहुंची। बताया गया है कि बच्चे की मां स्टेशन के पास ही प्राइवेट जॉब करती है और बच्चा अक्सर खेलते-खेलते स्टेशन पर आ जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो