scriptसजे बाजार, क्रिसमस ट्री, डे्रस की बिक्री शुरू | Christmas day | Patrika News

सजे बाजार, क्रिसमस ट्री, डे्रस की बिक्री शुरू

locationभोपालPublished: Dec 10, 2019 01:25:46 am

Submitted by:

Ram kailash napit

बाजारों में 15 हजार तक के क्रिसमस ट्री, डेकोरेशन का सामान भी अच्छी रेंज में उपलब्ध

Christmas day

Christmas day

भोपाल. क्रिसमस-डे के लिए अब लगभग एक पखवाड़ा रह गया है। शहर में क्रिसमस पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। एक ओर बाजारों में क्रिसमस ट्री, गिफ्ट आइटम से बाजार सजकर तैयार है, वहीं दूसरी ओर घरों में क्रिसमस के लिए साफ-सफाई से लेकर जरूरी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों से गिफ्ट आइटम, क्रिसमस-ट्री सहित सभी जरूरी सामग्री खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार बाजारों में क्रिसमस-ट्री, जिंगल बेल, सांता ड्रेस, टोपी की कई वैरायटियां बाजारों में उपलब्ध हैं। क्रिसमस-ट्री जहां 50 रुपए से लेकर 15 हजार तो सांता ड्रेस 275 रुपए से लेकर तीन हजार रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। इसी प्रकार सांता क्लाज की टोपियों के साथ-साथ इस बार सांता हेयर बैंड भी बाजारों में है, जो खास आकर्षण का केंद्र है।
डांस टॉय और बैलून सांता बना आकर्षण
क्रिसमस-डे के लिए इस बार बाजार में कई आकर्षित करने वाले आइटम है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसमें डांस टॉय यानी म्यूजिक बजाकर डांस करता हुआ सांता क्लाज खास आकर्षण का केंद्र है। इसी प्रकार वलून सांता भी उपलब्ध है। आकर्षक लाइटिंग के साथ बैलून के अंदर सांता क्लाज पर बर्फबारी इसमें नजर आता है। इसमें सफेद रंग के छोटे-छोटे टुकड़े लाइटिंग के बीच गिरते दिखाई दे रहे हैं। आर्चिश गैलरी के रवि खटवानी ने बताया कि क्रिसमस के लिए डेकोरेशन का सामान, गिफ्ट आइटम की खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार कई वैरायटियों का सामान है। घंटियां, लडिय़ा, म्यूजिकल खिलौनों की भी कई वैरायटियां है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। आने वाले दिनों मेंं खरीदारी और बढऩे की उम्मीद है।

घरों में भी तैयारियां शुरू
क्रिसमस के लिए घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई है। क्रिसमस करीब आते ही घरों का रंग-रोंगन, लाइटिंग आदि लोग करने लगे हैं। इसी तरह क्रिसमस पर खास केक बनाने क लिए महिलाएं अभी से नई तरह की रेसिपी आजमाने की तैयारी में जुट गई है। शीघ्र ही घरों में भी कैरोल सिंगिंग का दौर शुरू हो जाएगा और लोग घर-घर पहुंचकर कैरोल सांग गाएंगे और प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देंगे।
क्रिसमस सामान के दाम
– क्रिसमस ट्री 50 रुपए से15 हजार
-पाइन ट्री 425 से 5500 रुपए
-डांस टॉय 12 से 16 हजार
-सांता ड्रेस 275 से 3 हजार
-बॉल 50 से 600
-हेंगिंग डेकोरेशन 150 से 1000
-सांता टोपी 50 से 500 रुपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो