भोपालPublished: Oct 09, 2022 03:44:36 pm
Shailendra Sharma
सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ को कांग्रेस पार्टी ने दी क्लीनचिट....
भोपाल. बीते दिनों रेवांचल एक्सप्रेस में कांग्रेस के विधायकों द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था। एक तरफ जहां भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था तो कांग्रेस ने दोनों विधायकों के खिलाफ जांच की बात थी। इसी मामले में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है मामले की जांच कर रही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने इस मामले में आरोपी बताए जा रहे दोनों विधायकों को क्लीनचिट दे दी है। बता दें कि सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ पर महिला यात्री ने ट्रेन में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।