इसके अलावा पैंट्री कार भी अब ट्रेनों में लगाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को चलती गाड़ी में भोजन मिल सके। हालांकि बुजुर्गो को अभी तक रियायत नहीं मिल पा रही है। भोपाल रेल मंडल ने दावा किया है कि रेल मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद जल्द ही बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत भी बहाल हो सकती है।
प्रतिदिन 100 से ज्यादा गाडिय़ों का संचालन
भोपाल रेल मंडल के रानी कमलापति, भोपाल, बैरागढ़, मिसरोद स्टेशनों पर प्रतिदिन 100 से अधिक रेलगाडिय़ों का संचालन किया जाता है। लंबी दूरी की रेलगाडिय़ों में जनरल टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा मंडल स्तर पर चलने वाली यात्री गाडिय़ों में वेङ्क्षटग की संख्या बढऩे के बाद अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला हुआ है।
स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई
भोपाल रेल मंडल एवं कोटा रतलाम मंडल से चलने वाली एवं रानी कमलापति भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली स्पेशल रेलगाडिय़ों की अवधि 25 जून 2022 से बढ़ाकर जुलाई 2022 के अंत तक निर्धारित कर दी गई है। स्पेशल ट्रेन के माध्यम से मध्य प्रदेश तमिलनाडु, उत्तरांचल, दिल्ली, महाराष्ट्र के कई शहरों को कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही है।
ये सुविधाएं की गईं शुरू
: ट्रेन के अंदर सभी बर्थ पर रिजर्वेशन दिया जा रहा है।
: स्टेशन के अंदर वेङ्क्षटग रूम खोल दिए गए हैं सभी श्रेणियों के यात्री यहां आराम कर सकते हैं।
: रेलवे ने मास्क लगाने की अपील की है, फिलहाल असुरक्षित मामलों में जुर्माना कार्रवाई नहीं की जा रही है।
: प्लेटफार्म पर संचालित होने वाले होटल रेस्टोरेंट एवं कैंटीन प्रतिबंध से पहले की तरह संचालित होने लगे हैं।
यात्रियों की सुविधाओं को बहाल किया जा रहा है। रेल मंत्रालय से अनुमति मिलने पर बाकी रियायतें बहाल हो सकेंगी।
- सौरभ बंदोपध्याय, डीआरएम