scriptसीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के 63 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित | CM kamal nath awarded President Medal for 63 officer of Madhya Pradesh | Patrika News

सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के 63 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित

locationभोपालPublished: Aug 16, 2019 11:31:07 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

CM kamal nath awarded President Medal for 63 officer of Madhya Pradesh – 7 को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा और 36 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से किया गया सम्मानित

CM kamal nath awarded President Medal for 63 officer of Madhya Pradesh

सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के 63 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में पुलिस, जेल और होमगार्ड के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किये जाने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के 63 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह और विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव उपस्थित थे।

MUST READ : CM कमलनाथ की बातें सुनकर भावुक हो गए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर,आखों से छलके आँसू

36 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक

मुख्यमंत्री ने 63 विभूतियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक और 36 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। जेल विभाग के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त एक विशिष्ट सेवा पदक और आठ सराहनीय सेवा पदक तथा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को दो विशिष्ट सेवा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पांच नागरिक सुरक्षा पदक भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने एक उत्तम जीवन रक्षा पदक और तीन जीवन रक्षक पदक भी प्रदान किए। समारोह के अंत में स्पेशल ट्रास्क फोर्स और एन.सी.सी. एयर विंग को परेड़ में प्रथम आने पर सम्मानित किया गया।

 

MUST READ : मध्यप्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों के स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित

 

 

 

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक (पुलिस)

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.ई. लोकायुक्त भोपाल सुशोभन बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल सुषमा सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पु.मु. भोपाल विपिन कुमार माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कल्याण पु.मु. भोपाल श्री विजय कटारिया, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू भोपाल सैयद मोहम्मद अफजल, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर राजेन्द्र सिंह भदौरिया व निरीक्षक (अनु सचिवीय) विशेष शाखा पु.मु.भोपाल विवेक परांजपे।

 

MUST READ : बड़ी खबर : नदी में बहे एक युवक की मौत, भारी बारिश से MP के 36 जिलों में अलर्ट!

 

राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पुलिस)

सेनानी 17 वी वाहिनी विसबल भिंड जगतसिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर अवधेश कुमार गोस्वामी, सेनानी 24 वी वाहिनी विसबल जावरा महेश चंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक म.प्र.पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक अ.अ.वि.पु.मु.भोपाल श्रद्धा तिवारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर संजीव कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

 

MUST READ : ब्रेकिंग : भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले, कुलांसी नदी पुल से बहा युवक

सराहनीय सेवा पदक (जेल)

सहायक जेल अधीक्षक सब जेल गंजबासोदा ज्‍यो‍िति तिवारी, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल ग्वालियर रामस्वरूप सिंह कुशवाह, मुख्य प्रहरी सब जेल बड़वाह करण सिंह रघुवंशी, मुख्य प्रहरी जिला जेल छिंदवाड़ा प्रकाश नारायण दीक्षित, मुख्य प्रहरी जिला जेल बालाघाट रविन्द्र जामकर, प्रहरी केन्द्रीय जेल सागर इंद्रपाल सिंह, प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन बाबूलाल सांखला एवं प्रहरी केन्द्रीय जेल ग्वालियर वाचाराम।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- स्वयंसेवी प्लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल रमाकांत रजक एवं डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्स जबलपुर क्रिस्टोफर ई आरलैण्ड।

 

MUST READ : मुख्यमंत्री कमलनाथ के बड़े फैसले का इंतजार, भनक लगते ही सीएम हॉउस पहुंचे IAS अफसर


सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक

डिवीजनल कमाण्डेंट एस.डी.ई.आर.एफ.भोपाल कमलेन्द्र सिंह परिहार, जूनियर स्टाफ ऑफीसर होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर राजेन्द्र सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) डिवीजनल कार्यालय होमगार्ड ग्वालियर भानूप्रताप सिंह परमार, स्वयंसेवी कंपनी कमांडर होमगार्ड भोपाल देवनारायण सिंह व स्वयंसेवी महिला सैनिक होमगार्ड भोपाल वर्षा गोगावाले।

उत्तम जीवन रक्षा पदक – साजिद खान, संजय वार्ड जिला सिवनी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो