scriptमुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी में फहराया तिरंगा, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद | cm kamal nath hoisted the tricolor in PCC Congress mp | Patrika News

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी में फहराया तिरंगा, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद

locationभोपालPublished: Aug 15, 2019 09:43:47 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी में फहराया तिरंगा, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय ध्वजारोहण किया।

KAMALNATH

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी में फहराया तिरंगा, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद

भोपाल. 73वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल के विभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 

MUST READ : Desh Bhakti song mp3 : दिल को छू लेंगे ये टॉप देशभक्ति गाने, देखिये गानों की पूरी लिस्ट

 

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इस दौरान लाल परेड ग्राउंड की तरफ जाने वाले अधिकांश वाहनों का रूट परिवर्तित किया गया। इधर, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगे।

 

MUST READ : MP : 24 घंटे लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, भोपाल से इन मार्गों के बस सेवा प्रभावित

रात 12 बजे मनाया था जश्न

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण मालवीय का कहना है कि उस समय आजादी को लेकर लोगों में खासा उत्साह था। तब मेरी उम्र 17 साल की रही होगी। 14 अगस्त की शाम से ही सब लोग उत्साहित थे। तब हमारा प्रजामंडल का कार्यालय चौक में हुआ करता था। हम लोग वहीं पर एकत्रित थे और रेडियो पर सुन रहे थे।

 

MUST READ : Raksha bandhan song mp3 : राखी पर ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार, देखें गानों की पूरी लिस्ट

 

 

रात 12 बजे ऑल इंडिया रेडियो पर ऐलान हुआ कि अब हिन्दुस्तान आजाद हो गया है। इसके बाद हम सब खुशी से झूम उठे। उत्साह से नाचने गाने लगे। फिर रात के 12 बजे हमने कार्यालय के छत पर जाकर हमारे पास जो तिरंगा था, उसे पूरे सम्मान के साथ फहराया और रोशनी के लिए एक 200 वॉट का बल्ब लगाया। आजादी के तराने गाए। इसके बाद अगले दिन सुबह जुमेराती में झंडावंदन का कार्यक्रम हुआ था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो