scriptमुख्यमंत्री कमलनाथ ने रद्द किए अपने कार्यक्रम, सीधे भोपाल आए | cm kamalnath canceled his program, reached bhopal | Patrika News

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रद्द किए अपने कार्यक्रम, सीधे भोपाल आए

locationभोपालPublished: Nov 09, 2019 06:59:28 pm

Submitted by:

harish divekar

प्रदेश के हालात पर रखी नजर, अफसरों से लिया हालात का जायजाप्रदेश में 3 दिन तक रहेगा अलर्टदिन भर रही शांति राजधानी सहित अन्य जिलों में बंद का रहा माहौल

kamalnath.jpg

Irony: The plan fades, people wandering in CM’s district

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सारे कार्यक्रम रदृद कर दिए। वे शनिवार को दिल्ली से सीधे भोपाल पहुंचे। उन्होंने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अफसरों के साथ बैठक कर प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को हिदायत दी कि 3 दिन तक पूरी तरह अलर्ट रहा जाए। कहीं कोई भी किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि करता है तो तत्काल एक्शन लें। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात कर प्रदेश के हालात की जानकारी दी।

अमित शाह से कहा अमन—चैन है
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद केस पर फैसला आने के बाद सीएम कमलनाथ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के हालात और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। प्रदेश में शांति कायम है। प्रदेश में पूरी तरह से अमन—चैन है। कानून-व्यवस्था भंग होने की ख़बर नहीं है।

दिल्ली से शनिवार सुबह भोपाल पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर लंबी चर्चा की। सीएम ने केंद्र को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लागू करने के लिए प्रदेश का पुलिसिया सिस्टम सक्षम है। फिलहाल केंद्र की सुरक्षा कंपनियों की राज्य को ज़रूरत नहीं है। सीएम ने इसके बाद मुख्य सचिव एस आर मोहंती सहित डीजीपी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

रविवार को फैसला करेंगे स्कूलों की छूटटी बढाए या नहीं
देश के हालात को देखते हुए पूरे प्रदेश में अगले तीन दिन तक पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। कहीं से भी कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली है। पुलिस हालात को देखकर फैसला लेगी। रविवार को प्रदेश की स्थिति देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि स्कूलों और कॉलेजों की छूटृटीयां बढ़ाई जाए या नहीं।

सब करें आदर
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कोर्ट का फैसला सर्व सम्मति और आदर करने वाला है। प्रदेश का माहौल अच्छा बनाए रखने की ज़िम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने कहा, कोर्ट के फैसले का सब सम्मान करें. किसी तरह का जश्न या विरोध का हिस्सा ना बनें। आपसी भाईचारा कायम रखें। सीएम ने कहा, आपसी सौहार्द ख़राब न हो इसकी जिम्मेदारी सभी की है। सीएम कमलनाथ ने भरोसा जताया कि शांति के टापू इस प्रदेश में कानून-व्यवस्था कायम रहेगी।

बरसों पुराने विवाद का समाधान
सीएम कमलनाथ ने अयोध्या विवाद के फैसले पर कहा, सु्प्रीम कोर्ट ने सालों से चल आ रहे विवाद का समाधान किया है। कोर्ट का फैसला सभी दलों को स्वीकार होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धर्म को राजनैतिक चश्मे से देखना ठीक नही है। मैं धर्म में राजनीति पर विश्वास नहीं करता हूं। कोर्ट ने राम मंदिर के लिए जो निर्देश केंद्र को दिए हैं। उस पर केंद्र को अमल करना होगा। सीएम ने साफ कहा है कि प्रदेश में कोई भी किसी का टारगेट नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो