scriptलॉकडाउन को लेकर CM का बड़ा ऐलान, बताई ये 5 बातें | CM's big announcement regarding lockdown | Patrika News

लॉकडाउन को लेकर CM का बड़ा ऐलान, बताई ये 5 बातें

locationभोपालPublished: Dec 01, 2021 12:34:49 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

सरकार का भोपाल-इंदौर और जबलपुर पर ज्यादा फोकस….

photo6141161110355685524.jpg

lockdown

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलाव ने चिंता बढ़ा दी है। आने वाले खतरे के मद्देनजर सरकार अलर्ट मोड पर है। बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में संक्रमण बढ़ने पर अफसरों के साथ आपात बैठक की। राजधानी में पांच महीने बाद एक ही दिन में कोरोना के रेकॉर्ड 14 नए मरीज सामने आए हैं। इस पर सीएम ने चिंता व्यक्त की।

उन्होंने ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं है, लेकिन मास्क को लेकर सख्ती की जाए। हर स्तर पर सावधानी बरतें। उन्होंने भोपाल के अफसरों को निर्देश दिए कि जरूरत होने पर छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट करें। प्रदेश में रोको टोको अभियान को गति दी जाए। कोई भी आंकड़े न छिपाएं।

हम नहीं चाहते फिर से लगे लॉकडाउन

वहीं बुधवार को सुबह करीब 1 घंटे तक उन्होंने MP की डिस्ट्रिक, ब्लॉक और पंचायतों की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने कहा कि, अभी कुछ भी बंद नहीं होगा, लेकिन सावधान रहें, वरना हालात मुश्किल भरे हो जाएंगे। अब सावधानी नहीं रखी तो परिस्थितियां बहुत विकट वाली हो जाएंगी। हम नहीं चाहते कि फिर से लॉकडाउन लगे। काम-धंधे बंद हो जाएं और जिंदगी बहुत कठिन दौर से गुजरे। उन्होंने कहा कि कोरोना से मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। इसमें सभी को जोड़ें। मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर-एसपी समेत सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि घर-घर दस्तक दें। जो लोग सेकेंड डोज लगवाने से छूट गए हैं, उन्हें डोज लगवाएं। साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य करें। यह कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें।

मास्क न पहनने पर 500 रुपए तक जुर्माना

सीएम ने भोपाल की बैठक में अफसरों से कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच नियमित हो। काटजू अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों को चयनित किया जाए। एक कार्ययोजना तैयार कर प्रशासन अलर्ट रहे। वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं।

विभिन्न स्थानों पर आरटी- पीसीआर टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी। सीएम के साथ बैठक के बाद भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने सभी एसडीएम को मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे लोगों पर अधिकतम 500 रुपए तक जुर्माना किया जाएगा।

जानिए ये 5 बातें

– अभी कुछ भी बंद नहीं होगा, लेकिन सावधान रहें, वरना हालात मुश्किल भरे हो जाएंगे।
– सावधानी नहीं रखी तो परिस्थितियां बहुत विकट वाली हो जाएंगी।
– हम नहीं चाहते कि फिर से लॉकडाउन लगे। काम-धंधे बंद हो जाएं और जिंदगी बहुत कठिन दौर से गुजरे।
– जो लोग सेकेंड डोज लगवाने से छूट गए हैं, उन्हें डोज लगवाएं।
– मास्क पहनना अनिवार्य करें। यह कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85yrcv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो