भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज ने राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल

राहुल जी, आपकी सरकारों ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य क्यों बनाया

भोपालSep 17, 2018 / 04:56 pm

harish divekar

rahul gandhi


मध्य प्रदेश चुनावी शंखनाद करने आए आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दस सवाल पूछे हैं। मुख्यमंत्री ने ये सवाल नरसिंहगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सभा में किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल जी, आपको प्रदेश की जनता को बताना पड़ेगा कि आपकी सरकारों ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य क्यों बनाया था। मुख्यमंत्री ने पूछे यह सवाल————
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष से पूछे ये सवाल

 

— कांग्रेस की तत्कालीन सरकारों में जितने भी मुख्यमंत्री रहे उन्होंने गरीब परिवार की बेटियों के लिए क्या किया
— आपकी सरकार किसानों को कितने प्रतिशत पर ब्याज पर किसानों को कर्ज देती थी
— कांग्रेस की तत्कालीन सरकारों ने 50 साल प्रदेश में राज्य किया, असहाय लोगों के लिए क्या किया
— दिग्विजय सिंह की सरकार के समय में प्रदेश से बिजली, पानी और सड़क क्यों गायब हो गये थे
— प्रदेश में बिजली क्यों नहीं मिलती थी, पूरे प्रदेश में अंधेरा क्यों था
— आपकी सरकारों के समय लोगों को पीने और सिंचाई के लिेए पानी क्यों नहीं मिलता था ?
— कांग्रेस सरकार ने शिक्षा व्यवस्था चौपट कर एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद क्यों की ?
— कांग्रेस के शासन में क्यों गायब हो गई थी सड़कें ?
— आपकी सरकारों ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद क्यों कर दिया था
— शासनकाल के दौरान मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य क्यों बना डाला ?
— आपकी सरकारों के शासन काल में प्रदेश में शिक्षा का स्तर कैसा था ?

अलग अंदाज में नजर आए राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो में अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपना सुरक्षा घेरा तोड कार्यकर्ताओं के बीच जा पहुंचे। पुराने भोपाल से गुजर रहा था, तभी वह बस से उतरे और राजू टी स्टॉल पर खड़े होकर उन्होंने समोसा खाया और चाय पी। उनका यह वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया। इस दौरान उनके साथ सांसद और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।
 

 

Home / Bhopal / मुख्यमंत्री शिवराज ने राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.