scriptसीएम शिवराज भोपाल, स्पीकर गौतम रीवा में फहराएंगे तिरंगा | CM Shivraj Bhopal, Speaker Gautam will hoist the tricolor in Rewa | Patrika News

सीएम शिवराज भोपाल, स्पीकर गौतम रीवा में फहराएंगे तिरंगा

locationभोपालPublished: Aug 14, 2022 08:53:01 pm

29 जिला मुख्यालयों में मंत्री और 21 में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहरण

सीएम शिवराज भोपाल, स्पीकर गौतम रीवा में फहराएंगे तिरंगा

सीएम शिवराज भोपाल, स्पीकर गौतम रीवा में फहराएंगे तिरंगा

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त प्रदेशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड मैदान में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( shivraj singh) यहां ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Speaker Gautam) रीवा में, 29 जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण और शेष 21 जिलों में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर में, मंत्री गोपाल भार्गव जबलपुर, मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह नरसिंहपुर, मंत्री जगदीश देवड़ा उज्जैन, मंत्री बिसाहूलाल सिंह मण्डला, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया देवास, मंत्री भूपेन्द्र सिंह सागर, मंत्री मीना सिंह मांडवे अनूपपुर, मंत्री कमल पटेल छिंदवाड़ा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह, मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह सिंगरौली, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विदिशा, मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सीहोर, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा छतरपुर, मंत्री ऊषा ठाकुर खण्डवा, मंत्री अरविंद भदौरिया रायसेन, मंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ़, मंत्री हरदीप सिंह डंग बड़वानी, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मंदसौर में ध्वजारोहण करेंगे।
राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह मुरैना में, इंदर सिंह परमार झाबुआ, रामखेलावन पटेल शहडोल, राम किशोर (नानो) कांवरे पन्ना, बृजेन्द्र सिंह यादव शाजापुर, सुरेश धाकड़ दतिया और ओ.पी.एस. भदौरिया रतलाम जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। शेष 21 जिला मुख्यालयों निवाड़ी, हरदा, सतना, कटनी, डिण्डौरी, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, खरगोन, भिण्ड, टीकमगढ़, धार, अशोकनगर, सिवनी, नीमच, उमरिया, बुरहानपुर, अलीराजपुर, श्योपुर, बैतूल, सीधी और बालाघाट में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो