scriptसीएम शिवराज सिंह चौहान ने भांजे lockdown यादव के जन्म पर बहन और परिवार को दी बधाई | CM Shivraj congratulates lockdown Yadav and sister | Patrika News

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भांजे lockdown यादव के जन्म पर बहन और परिवार को दी बधाई

locationभोपालPublished: May 24, 2020 02:56:52 pm

Submitted by:

Amit Mishra

माता-पिता ने बच्चे का नाम लॉकडाउन यादव रख दिया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भांजे lockdown यादव के जन्म पर बहन और परिवार को दी बधाई

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भांजे lockdown यादव के जन्म पर बहन और परिवार को दी बधाई

भोपाल। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मुंबई से यूपी जा रही ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा उठने के बाद ट्रेन को बुरहानपुर में रुकवाया, जहां जीआरपी ने व्यवस्था कर महिला को जिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां महिला ने बालक को जन्म दिया। जिसका नाम ही माता-पिता ने लॉकडाउन यादव रख दिया। यहां तक नवजात को वापस ट्रेन से ले जाने में दिक्कत होने पर कलेक्टर खुद मदद के लिए आगे आए और नवजात और उसके माता-पिता को निजी वाहन की व्यवस्था कर उनके गंतव्य की ओर भिजवाया।

सीएम शिवराज ने किय ट्वीट
सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बहन मुंबई से अपने राज्य उत्तर प्रदेश श्रमिक ट्रेन से जा रही थी। बुरहानपुर में प्रसव पीड़ा हुई और मेरे भांजे का जन्म हुआ है। इन परिस्थितियों में जन्मे बेटे का नाम बहन ने लॉकडाउन यादव रखने का फैसला किया गया। अब यह बच्चा तो मध्य प्रदेश का भी है। नन्हें लॉकडाउन यादव को आशीर्वाद और शुभकामनाएं।

 

shivraj.jpg

सीएम शिवराज ने दो ट्वीट किए
सीएम शिवराज ने दोबारा ट्वीट करते हुए लिखा कि नन्हें लॉक डाउन यादव को बहुत प्यार! बुरहानपुर कलेक्टर, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय कर्मचारियों ने हमारी बहन और नवजात भांजे की अच्छी तरह देखभाल की और उनके गृह नगर उत्तर प्रदेश जाने की समुचित व्यवस्था की इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। बहन और परिवार को नए मेहमान के लिए बधाई।

 

ये है मामला
उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी परिवार जो कि विशेष ट्रेन से अपने मुंबई से यूपी के लिए निकले थे। प्रकृति एवं समय ने जो तय किया हैं वही होना निश्चित होता हैं। ट्रेन में रीता यादव अपने पति एवं अपने करीब रिश्तेदार के साथ सफर कर रही थी। अचानक दर्द होने पर उन्होंने रेलवे जवानों को सूचना दी एवं रेलवे द्वारा जिला प्रशासन के सामने मामले को लाया गया।

cm.jpg

बच्चे का लॉकडाउन यादव रख दिया नाम
जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में प्रसूता को जिला अस्पताल में पहुंचाया कर उपचार दिया गया जहां महिला ने बालक को जन्म दिया और मौजूदा हालातों को देखते हुए माता-पिता ने उसका नाम भी लॉकडाउन यादव रख दिया।

5 हजार नगद राशि प्रदान की
जिला प्रशासन द्वारा उन्हें वाहन की व्यवस्था कर बच्चे के लिए कपड़े, भोजन, पेय पदार्थ व सहायता राशि के रूप में जिला कलेक्टर ने 5 हजार नगद राशि प्रदान की। जिला प्रशासन ने बच्चे के आगामी भविष्य एवं जीवन के लिए शुभकामनायें देते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना किया।

विशेष ट्रेन एवं सुविधा मुहिया कराई
रीता यादव ने जिला प्रशासन, स्वास्थ विभाग, रेलवे विभाग, मीडिया एवं समस्त बुरहानपुर वासियों को तह दिल से धन्यवाद दिया, कि इस विकट परिस्थिति में आप सभी के द्वारा जो सहयोग प्रदान किया गया हैं यह अनुभव मेरे लिये अविस्मरणीय रहेगें। मैं एवं मेरा पूरा परिवार मध्यप्रदेश सरकार के आभारी रहेंगे जिन्होंने हम जैसे प्रवासी परिवारों के लिए विशेष ट्रेन एवं सुविधा मुहिया कराई हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो