भोपालPublished: Jul 29, 2021 07:13:12 pm
Faiz Mubarak
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, टीम मोदी के मंत्रियों से मुलाकात कर की कई अहम बिंदुओं पर चर्चा।
भोपाल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम ने यहां टीम मोदी के कई मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश के लिये कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। सीएम शिवराज ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडवीय और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की है। संभवतः सीएम शिवराज देर शाम तक दिल्ली से लौट आएंगे।