scriptसीएम शिवराज के सख्त आदेश-भारत जोड़ो यात्रा में नारे लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, सुनें वीडियो | CM Shivraj said on Bharat Jodo Yatra,No apology those who raise slogan | Patrika News

सीएम शिवराज के सख्त आदेश-भारत जोड़ो यात्रा में नारे लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, सुनें वीडियो

locationभोपालPublished: Nov 26, 2022 12:56:37 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कल से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदबाद के नारे लगाए गए हैं,

shivraj.jpg

भोपाल. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कल से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदबाद के नारे लगाए गए हैं, इस संबंध में कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की साजिश बताई वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जांच के आदेश जारी कर दिया है, सीएम का कहना है कि इस प्रकार के नारे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईये जानते हैं वीडियो पर क्या बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये राहुल गांधी भारत जोडऩे के लिए यात्रा कर रहे हैं। या भारत तोडऩे वालों को जोड़ रहे हैं यात्रा से, सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, क्या शर्म नहीं आती कांग्रेस को, कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है, और आज भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, वो कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है। ये मानसिकता जोडऩे की नहीं तोडऩे की मानसिकता है, जिन्होंने भी ये नारे लगाए हैं, वो कभी माफ नहीं किए जाएंगे, मैंने जांच के निर्देश दे दिए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खुद वीडियो डाल रहे हैं वो और बाद में खुद डिलीट कर रहे हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आ गई, चोरी और सीनाजोरी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fu7er
https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1596044556730269698?ref_src=twsrc%5Etfw

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार अलसुबह खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरू होकर सुबह करीब 09.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंची। यहां लंच ब्रेक के बाद दोपहर 03.30 बजे यात्रा उमरिया चौकी से शुरू होगी, जो महू पहुंचेगी। महू में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राहुल गांधी आमजन से मिलेंगे, इसके बाद रात्रि विश्राम दशहरा मैदान महू में होगा।

यात्रा का चौथा दिन
भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन चल रहा है, शनिवार को यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं के साथ विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां-जहां से यात्रा आगे बढ़ती जा रही है, यात्रा में साथ चलने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, इस यात्रा में बच्चे, बड़े, युवा और महिलाएं भी उत्साह के साथ चलती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह का खात्मा, गैंग के आखरी सदस्य को जिंदा पकड़ा, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fti3s

भारत जोड़ो यात्रा में गिर गए दिग्विजय सिंह
भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को टी ब्रेक के दौरान हल्की धक्का मुक्की हो गई, जिसमें कई कांग्रेसी नेताओं को बाउंसरों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया, इस धक्का मुक्की में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर गए थे, जिन्हें कांग्रेस नेताओं ने उठाया, हालांकि इसमें उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन वे इस वाक्ये से नाराज हो गए थे, लेकिन फिर से राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल दिए, फिलहाल यात्रा मनिहार गांव पहुंची है, अब यहां से दोपहर साढ़े 3 बजे चलेगी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो