भोपाल

शिवराज ने अब्दुल कलाम को किया नमन, सडक़ दुर्घटना पर जताया शोक

– कलाम की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि दी

भोपालOct 15, 2021 / 08:45 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

CM Shivraj Singh Chouhan Statement,

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन कर स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया।
डॉ. कलाम को मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। धनुषकोडी रामेश्वरम, तमिलनाडु में 15 अक्टूबर 1931 को इनका जन्म हुआ। वे भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे।

डॉ. कलाम ने चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मक और तकनीकी भूमिका निभाई। डॉ. कलाम का अवसान 27 जुलाई 2015 को हुआ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत ररत्न से भी सम्मनित किया गया।
——————–
सडक़ दुर्घटना में मौत पर शिवराज ने जताया शोक, मदद के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झांसी जिले के चिरगाँव थाना क्षेत्र के भाण्डेर रोड पर हुई सडक़ दुर्घटना में दतिया जिले के 4 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। शिवराज ने कहा है कि मृतकों के परिजन को हर संभव मदद की जाएगी। शिवराज ने दतिया प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि यदि पीडि़त परिवार संबल योजना में सहायता के पात्र हैं तो उन्हें शीघ्र इस योजना का लाभ पहुँचाया जाए। सडक़ दुर्घटना में सभी मृतक दतिया जिले की भाण्डेर तहसील के पण्डोखर क्षेत्र के निवासी हैं।
——————
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.