निजी निवेश के माध्यम से पर्यटन परियोजनाओं की हो स्थापना
भोपालPublished: Jan 05, 2022 09:55:53 pm
मुख्यमंत्री चौहान ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायें। हेरिटेज सम्पत्तियों का संरक्षण और उन्हें आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को मंत्रालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। में पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।