scriptलाखों किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 202 करोड़, चैक कर लें खाता | CM Shivraj Singh transferred 202 crores in accounts of lakhs of farmer | Patrika News

लाखों किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 202 करोड़, चैक कर लें खाता

locationभोपालPublished: Feb 17, 2022 08:36:13 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को प्रदेश सरकार का बड़ा तोहफा…23 जिलों के किसानों के खातों में ट्रांसफर किए पैसे…

farmer.jpg

भोपाल. गुरुवार 17 फरवरी को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी सौगात दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक कर प्रदेश के 23 जिलों के 1 लाख 46 हजार किसानों के बैंक खातों में 202.90 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों की राहत राशि के तौर पर ये पैसा सरकार ने किसानों के खाते में डाला है।

 

किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए पैसे ट्रांसफर करते वक्त सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ओलावृष्टि और असमय बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था, तभी मैंने आप सभी किसान भाई-बहनों से कहा था कि परेशान मत होना, आंखों में आंसू मत लाना, मैं हमेशा की तरह आपके हर दुख संकट की घड़ी में साथ खड़ा हूं। आपको मैं पूरी राहत दूंगा। सीएम ने आगे कहा कि किसान और उसका पूरा परिवार श्रम करता है, तब कहीं खेतों से अन्न की प्राप्ति होती है। कई बार प्राकृतिक आपदा के कारण यह फसल नष्ट हो जाती है। हर संकट में मैं अन्नदाता के साथ खड़ा हूं। आपको इस संकट से पार निकालकर ले जायेंगे।

 

यह भी पढ़ें

पत्नी की खूबसूरती पति के लिए बनी जी का जंगाल, जानिए पूरा मामला

https://twitter.com/hashtag/MadhyaPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते महीनों हुई ओलावृष्टि और असमय हुई बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में किसानों को खासा नुकसान हुआ था। खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई थी और तब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को राहत का ऐलान किया था। जिसके बाद फसलों को हुए नुकसान के सर्वे किया गया था जिसके बाद सीएम शिवराज ने मुआवजे की राशि सिंगल क्लिक कर किसानों के खातों में ट्रांसफर की है।

देखें वीडियो- रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87ywhf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो