scriptपीएम मोदी के बाद अब सीएम शिवराज आज प्रदेश की जनता को करेंगे संबोधित | CM Shivraj will address the people of the state today | Patrika News

पीएम मोदी के बाद अब सीएम शिवराज आज प्रदेश की जनता को करेंगे संबोधित

locationभोपालPublished: Mar 25, 2020 02:35:52 pm

Submitted by:

Amit Mishra

आज रात 8 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों के बारे में बताएंगे

पीएम मोदी के बाद अब सीएम शिवराज आज प्रदेश की जनता को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी के बाद अब सीएम शिवराज आज प्रदेश की जनता को करेंगे संबोधित

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को संबोधित करने के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों और लोगों को जागरूक हेतु ये संबोधन करेंगे। शिवराज सिंह कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए लोगों को घरों में रहने के लिए अपील करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से करेंगे बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करने से पहले शाम 4 बजे पूरे प्रदेश के कलेक्टर, एसपी, आईजी, डीआईजी और सीएमएचओ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात करेंगे।

देश में लॉक डाउन लगा दिया था
आपको बता दें कि 1 दिन पहले यानी मंगलवार रात 8 पीएम मोदी ने पूरे देश को संबोधित किया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में लॉक डाउन लगा दिया था।


पीएम मोदी ने देश वासियों से 21 दिन मांगे
उधर विधायक रामेश्वर शर्मा ने लोगो से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों से 21 दिन मांगे है। इसलिए मैं अपने परिवार के साथ हूँ और घर में रहकर इस कोरोना वायरस की लड़ाई को लड़ रहा हूं।

अफवाहों से बचे
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है आप सब भी प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहें हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मेरा अनुरोध है अफवाहों से बचे सोशल मीडिया, समाचार पत्रों- समाचार चैनलों एवं संचार के अन्य माध्यमो से समय समय पर जारी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करें। किसी भी समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टरो को आवश्यक आपूर्ति को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो