भोपालPublished: Sep 27, 2022 06:12:37 pm
दीपेश तिवारी
- छात्रों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 25 हजार रुपए भेजे जाएंगे।
भोपाल। मध्यप्रदेश के छात्रों के लिए खुशखबरी, क्याेंकि। 30 सितंबर 2022 को सीएम शिवराज सिंह चौहान मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप (laptop) खरीदने के लिए खाते में 25000 की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत 12वीं कक्षा में 75 प्रितशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों के खाते में 25 हजार रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजे जाएंगे। पहले यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर को होना था, लेकिन अब यह 30 सितंबर 2022 को किया जाएगा।