scriptमोदी सरकार देने जा रही है युवाओं को 9000 नौकरियां, यहां जाने भर्ती प्रक्रिया | Coal India Recruitment 2019 : hiring binge lines up 9000 jobs | Patrika News

मोदी सरकार देने जा रही है युवाओं को 9000 नौकरियां, यहां जाने भर्ती प्रक्रिया

locationभोपालPublished: Sep 18, 2019 04:36:00 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

9,000 नौकरियां देने जा रही है भारत की नौ रत्न कंपनियों में से एक कोल इंडिया कंपनी, यहां जाने किन पदों पर किस तरह की जाएगी भर्ती।

government jobs

मोदी सरकार देने जा रही है युवाओं को 9000 नौकरियां, यहां जाने भर्ती प्रक्रिया

भोपाल/ सुस्त चल रही अर्थव्यवस्था के बीच मध्य प्रदेश समेत देश के युवाओं के लिए भारत सरकार की नौ रत्न कंपनियों में से एक कोल इंडिया सुनहरा मौका लेकर आई है। कोल इंडिया कुल 9,000 हजार लोगों को भर्ती करने की योजना बना रही है। इनमें 4000 लोगों की नियुक्ति एग्जिक्यूटिव लेवल पर की जाएगी। ये देश के उन सभी युवाओं के लिए खास मौका है, जो अपनी पढ़ाई पूरी करके अच्छे ज़ब की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि, ये देश के लिए ऐसा समय है जब कोई भी कंपनी किसी बड़े पैमाने पर हायरिंग करने के बारे में सोच भी नहीं रही है।

पढ़ें ये खास खबर- बैंक में निकली 12075 पदों पर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन


अब तक की सबसे ज्यादा भर्ती देगी कोल इंडिया

कोल इंडिया के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, ‘कई सालों से यहां 9 हज़ार पद खाली हैं। जिनकी भर्ती कोल इंडिया एक साल में ही करने जा रहा है। हालांकि, अब तक कोल इंडिया के इतिहास में इतनी भर्तियां एक दशक से भी ज्यादा समय में हुई थीं। पिछले साल भी 1200 लोगों की भर्ती की गई थी।’ इधिकारी के मुताबिक, कोल इंडिया के 400 एग्जिक्यूटिव में से 900 की नियुक्ति जूनियर कैटेगरी में विज्ञापन और इंटरव्यू के जरिए करेगा। बाकी के 400 लोगों की नियुक्ति कैंपस सलेक्शन के जरिए की जाएगी। 100 एग्जिक्यूटिव्स की नियुक्ति मेडिकल स्टाफ के तौर पर भी होगी। हालांकि, इनमें से कंपनी ने पहले ही 400 एग्जिक्यूटिव की हायरिंग कर ली है जिनमें ज्यादातर डॉक्टर हैं। बाकी के 75 की नियुक्ति भी हो गई है और जल्दी ही वे ज्वाइन करेंगे। बाकी के 2200 लोगों की नियुक्ति कंपनी परीक्षा के जरिए करेगी।

पढ़ें ये खास खबर- 8 राज्यों के बाद अब इन राज्यों में भी E-Cigarettes पर लग सकता है प्रतिबंध


इसलिए की जा रही है भर्ती

इसकी कोयला उत्पादन करने वाली सात सबसिडीयरी कंपनियां 5000 कामगारों और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी। 2,300 ऐसे लोगों की भर्ती की जाएगी जिनकी जमीन परियोजनाओं के लिए ली गई थी। जो स्टाफ रिटायरमेंट से पहले गुजर गए हैं, उनके परिवार से 2,350 लोगों की भर्ती की जाएगी। करीब 4000 को गैर तकनीकी पदों पर भर्ती किया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- अब आपको मिलने वाली हैं इतनी सारी छुट्टियां ,यहां देखें पूरी लिस्ट


कोल इंडिया से जुड़ी खास बातें

आपको बता दें कि, देश की किसी सरकारी कंपनी की ओर से की जाने वाली पिछले एक दशक की सबसे बड़ी हायरिंग होगी। एग्जिक्यूटिव लेवल की हायरिंग कोल इंडिया करेगी जबकि वर्कर्स और टेक्निकल एंप्लॉयीज की हायरिंग कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियां करेंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि, कोल इंडिया विश्व की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है, जिसमें इंडियन रेलवे के बाद सबसे ज्यादा एंप्लॉई काम करते हैं। फिलहाल, कोल इंडिया के पास लगभग 2 लाख 80 हज़ार कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनमें 18 हज़ार एग्जिक्यूटिव लेवल पर नियुक्त हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो