भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से मध्यप्रदेश में शीतलहर! जानिए क्या है मौसम का हाल

Cold in Madhya Pradesh – कश्मीर की बर्फबारी से मध्यप्रदेश में शीतलहर! जानिए क्या है मौसम का हाल

भोपालJan 14, 2019 / 03:45 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

wether report

भोपाल. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जोरदार बर्फबारी होने के बाद से मौसम में ठंड घुलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पारा तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य में खजुराहो सबसे ठंडा रहा।
wether report – सोमवार की सुबह सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। करीब 10 बजे के बाद मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और बर्फीली हवाओं के चलने से राज्य में ठंड का असर बढ़ा है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य में आने वाले अगले 7 दिनों में ठंड का असर और बढ़ने का अनुमान है। आज सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

अधिकतम तापमान(oसे) – 25
न्यूनतम तापमान (oसे) – 9
24 घंटे की वर्षा (मि मी) – (08.30 बजे से आज 08.30 बजे तक रिकॉर्ड किया गया ) NIL
सापेक्षिक आर्द्रता 08.30 पर (%) 68
सापेक्षिक आर्द्रता 17.30 पर (%) (13/01/19 पर दर्ज) 49
आज का सूर्यास्त (भा. मा. स.) 17:54
कल का सूर्योदय (भा. मा. स.) 07:05
wether report
सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान

दिनांक – न्यूनतम तापमान – अधिकतम तापमान
14/01 – 9.0 – 25.0
15/01 – 8.0 – 25.0
16/01 – 9.0 – 25.0
17/01 – 10.0 – 25.0
18/01 – 9.0 – 24.0
19/01 – 9.0 – 24.0
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.