script

MP में जीरो की तरफ जा रहा है पारा, इस बार कंपकपा देगी शीतलहर

locationभोपालPublished: Jan 04, 2018 11:57:21 am

Submitted by:

Manish Gite

पूरा मध्यप्रदेश कड़ाके ठंड की चपेट में है। उत्तरभारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पचमढ़ी की वादियों में दूसरे दिन भी प्रदेश का सबसे कम तापमान 2 डिग्

Weather
भोपाल। पूरा मध्यप्रदेश कड़ाके ठंड की चपेट में है। उत्तरभारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पचमढ़ी की वादियों में दूसरे दिन भी प्रदेश का सबसे कम तापमान 2 डिग्री और रायसेन में 3 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस बार ज्यादा ठंड पड़ेगी। पचमढ़ी में जीरो डिग्री के करीब तापमान पहुंचने के आसार हर साल रहते हैं।
यहां चलीं शीतलहर
मध्यप्रदश में बीते 24 घंटों के दौरान रीवा, खजुराहो, नौगांव और ग्वालियर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि उमरिया और रायसेन में शीतलहर चलने लगीं।

ये हैं भोपाल के हाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान ७.७ डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम है। शहर में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान ७.७ डिग्री तक पहुंचा है। इसके पहले २६ दिसम्बर को ८.५ डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। बुधवार रात्रि में भी शहरवासी तेज सर्दी से बेहाल रहे।
दिन का तापमान भी सामान्य से कम
रात के साथ-साथ दिन में भी सर्द हवाओं के कारण चुभन भरी सर्दी का अहसास हो रहा है। तेज धूप के बावजूद भी दिन में लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर वाहन चालकों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलना पड़ रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तामपान २२.६ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
MUST READ
जीरो डिग्री के करीब पहुंचा यहां का पारा, सबसे अधिक है यहां पर ठंड

Weather
आगे क्या
मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। प्रदेश में इस समय उत्तरी सर्द हवाएं आ रही हैं, जिसके कारण अचानक सर्दी बढ़ी है। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट का दौर जारी रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान में भी हल्का उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा। इसके बाद ४ से ५ जनवरी के आसपास एक और सिस्टम बन रहा है, जिसके कारण मौसम में आगे कुछ थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो