scriptअगले 48 घंटे में चल सकती है शीत लहर, पाले की भी आशंका | cold waves in bhopal | Patrika News

अगले 48 घंटे में चल सकती है शीत लहर, पाले की भी आशंका

locationभोपालPublished: Dec 19, 2018 12:30:13 am

Submitted by:

manish kushwah

दिन में महज 0.2 डिग्री गिरा पारा, पर सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

patrika

patrika

भोपाल. राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के बावजूद अन्य दिनों की तुलना में अधिक गलन का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार भले ही अधिकतम तापमान में यह मामूली सी गिरावट दिख रही हो, लेकिन यदि दिन के तापमान की तुलना सोमवार से करेंगे तो पाएंगे कि ठंड अधिक थी।
ऐसा हवाओं के उत्तरी होने से हुआ। मंगलवार को दिन के अलग-अलग समय में दर्ज तापमान में औसतन गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम था। सोमवार की तुलना में इसमें महज 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम था। इसमें 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। इसमें भोपाल भी शामिल है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। हल्का और मध्यम कोहरा छाने की संभावना कुछ जिलों में है। राजधानी में कोहरे की सभावना कम है।
दिनभर के तापमान का उतार-चढ़ाव
समय तापमान
सुबह
05.30 से 09.0
बजे के बीच
08.30 बजे 11.0
दोपहर
11.30 बजे18.0
02.30 बजे 20.8
शाम
05.30 बजे 18.0

दिन में भी जल रहे अलाव
सर्द हवाओं के कारण राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। हालात ये हंै कि दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। शाम ढलते ही सर्द हवाओं का प्रकोप कई गुना बढ़ जाता है। नगर निगम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की है। इन दिनों चाय की दुकानों पर भी भीड़ बढऩे लगी है, वहीं शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर ट्रैफिक आम दिनों की तुलना में कम ही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो