scriptWeather Alert: देर रात से सुबह तक महसूस होने लगी ठंड, 33 दिन पहले दे दी दस्तक | Cold weather felt from late night till morning | Patrika News

Weather Alert: देर रात से सुबह तक महसूस होने लगी ठंड, 33 दिन पहले दे दी दस्तक

locationभोपालPublished: Sep 30, 2020 03:41:05 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– भोपाल में रात में पारा 22.2 डिग्री पर पहुंचा- पांच अक्टूबर को हो सकती है मॉनसून की विदाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। बात राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर हल्की ठंड के साथ दिन में उमस बनी हुई है। हालांकि पूरे मध्य प्रदेश (Weather forecast) से अब तक मानसून (Monsoon) की विदाई नहीं हुई है। माना जा रहा है कि आने वाली 5 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में मौसम की विदाई हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि भले ही मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले हफ्ते में तय मानी जा रही है, लेकिन 30 सितंबर को मानसूनी सीजन का आखिरी दिन है।

MUST READ: ट्रैफिक चालान में बड़ा बदलाव, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाई तो अब खैर नहीं

Weather Update: मानसून अंतिम दौर में, तीन दिनों में 3 सौ मिमी. अधिक बारिश

छाए रहेंगे हल्के बादल

विभाग का कहना है कि राजधानी भोपाल समेत मप्र में ठंडक ने भी 33 दिन पहले दस्तक दे दी। देर रात से सुबह तक ठंडक महसूस होने लगी। रात होते ही तापमान गिरने लगा है। वहीं लोगों को गर्मी से हल्की राहत भी मिल रही है। भोपाल में रात का तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटे में इसमें 2 डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात में बने चक्रवात के कारण हल्के हल्के बादल छाए रहेंगे।

बता दें कि पूरे मध्य प्रदेश में तय समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी तो वहीं राजधानी भोपाल में तय दिन से एक दिन पहले यानी 16 जून को मानसून पहुंचा था। मानसून आने के 107 दिन में 53.82 इंच बारिश हुई है, जो कि सामान्य से 10 इंच से भी ज्यादा है। वहीं इस बार प्रदेश के सभी जिलों में लगभग बारिश ज्यादा हुई है।

MUST READ: जल्दी निपटा लें अपने जरूरी काम, अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट

Weather Alert

इस बार जल्दी पड़ेगी ठंड

बता दें कि मानसून की विदाई के बाद धीरे-धीरे मौसम बदलता है। जिसका असर नवंबर के पहले सप्ताह से देखने को मिल जाएगा। इस बार मौसम का ठंडा मिजाज अभी से देखने को मिल रहा है। भोपाल में भी रात के वक्त हवा का रुख उत्तर पश्चिमी होने के कारण तापमान में कमी होने लगी। अभी रात के तापमान में धीरे-धीरे और कमी आएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो