script21 घंटे में बढ़ेगी ठंड, दिसंबर में ठंडी हवाएं, जनवरी-फरवरी में गिरेंगे ओले | Cold will increase in 21 hours all over mp | Patrika News

21 घंटे में बढ़ेगी ठंड, दिसंबर में ठंडी हवाएं, जनवरी-फरवरी में गिरेंगे ओले

locationभोपालPublished: Nov 22, 2021 02:33:34 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

मंगलवार से प्रदेश भर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है….

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश भर में पिछले तीन-चार दिन से बादल और हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी है। इसके कारण न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है। रात में ठंडक भी कम हो गई है, लेकिन अब बादल छंटने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार तक पूरी तरह बादल छंट जाएंगे। इसके बाद प्रदेश में तेजी से तापमान में गिरावट की संभावना है।

प्रदेश में रविवार को भी छिंदवाड़ा, सिवनी सहित कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानी के मुताबिक मंगलवार तक बादल पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। इन दिनों हवा का रुख उत्तर पूर्वी बना हुआ है। ऐसे में मंगलवार से प्रदेश भर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

रविवार को शहर में मौसम के तेवर बदल गए। बादल छंटने के बाद दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसा 15 दिन बाद हुआ, जब दिन में पारा 30 डिग्री इन पार पहुंचा हो। इससे पहले 6 नवंबर ची को दिन का तापमान 30.1 डिग्री ही सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात का तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.2 डिग्री का और इजाफा हुआ।

इसलिए पड़ेगी तेज ठंड

दिसंबर के पहले हफ्ते में भी एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दो-तीन दिन बाद उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। इसके गुजर जाने के बाद हमारे यहां रात के तापमान में तेजी से गिरावट होगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में भी एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहुंचने की संभावना है। इस कारण इस बार पिछले साल के मुकाबले दिसंबर में ज्यादा ठंड पड़ सकती है। साथ ही जनवरी और फरवरी में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85pz6y
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो