scriptकार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, यहां देखिए हैरान कर देने वाला फैक्ट! | Collision in car-bike, one's death | Patrika News

कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, यहां देखिए हैरान कर देने वाला फैक्ट!

locationभोपालPublished: May 11, 2018 03:05:08 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, यहां देखिए हैरान कर देने वाला फैक्ट!

accident

भोपाल. बैरसिया थाना क्षेत्र के इमालिया नरेंद्र गांव के पास शुक्रवार को कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड बहुत तेज थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ, सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को हमीदिया अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुछताछ में मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हर किशन बताया जा रहा है। हादसे में बाइक टूट गई है, वहीं कार खंती में गिर गयी। उधर, राजधानी के सावरकर सेतु की एम्स के रास्ते पर कार की टक्कर से सांची दूध का वाहन पलट गया जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में तीसरे स्थान पर mp
प्रदेश की सड़क दुर्घटनाओं के मामले में 13 राज्यों में मध्यप्रदेश को तीसरा स्थान मिला है, जबकि दुर्घटना में मारे जाने वालों की संख्या सूची में छठे नंबर पर खराब सड़कों को लेकर बदनाम मध्यप्रदेश अब सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट स्टेट्स में भी शामिल हो है, यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक इन दुर्घटनाओं में जिंदगी गंवाने वाले लोगों की संख्या को लेकर भी प्रदेश का नाम बदनाम है। पूर्व में जारी हुई इस सूची में प्रदेश ने छठा नंबर हासिल किया है।

ये फैक्ट आपको भी कर देंगे हैरान…
– पूरे देश में हर 60 मिनट में होती हैं 56 सड़क दुर्घटनाएं
– सड़क दुर्घटना के टॉप 13 राज्यों में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है।
– सालभर में तमिलनाडु में 67,250 और महाराष्ट्र में 61,627 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
– लक्षद्वीप को सबसे ज्यादा सुरक्षित माना गया है। यहां केवल एक दुर्घटना ही दर्ज की गई।
-रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में करीब 4.89 लाख रोड एक्सीडेंट हुए। इनमें 1.4 लाख लोग मारे गए और 4.93 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए।
-कुल मिलाकर 53.8 फीसदी लोग रोड एक्सीडेंट में मारे गए।
-मरने वालों की संख्या में जिन 13 राज्यों को शामिल किया गया है उनमें यूपी पहले स्थान पर है। यहां 16287 लोग मारे गए। तमिलनाडु में 15190 लोग मारे गए। वहीं एमपी इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। यहां 8569 लोग रोड एक्सीडेंट में मारे गए।
– प्रदेश में 2015 में 53,472 लोग मारे गए।
– रिपोर्ट बताती है कि एमपी में 11312 लोग ट्रैफिक एक्सीडेंट में मारे गए। इनमें वे 9292 लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने रोड एक्सीडेंट में जिंदगी खो दी।
– यहां 1897 लोग रेल दुर्घटना के शिकार हुए।
– 123 लोग रेल फाटकों पर क्रॉसिंग करते समय गए मारे गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो