टैंकरों से बरसा रंग, गाडि़यों से उड़ा गुलाल, रंगों से सरोबोर हुआ शहर, अब रंगपंचमी की बारी
भोपालPublished: Mar 09, 2023 11:16:27 pm
धुलेंडी पर शहरवासियों ने खेली होली, आकर्षक झांकियों के साथ निकला चल समारोह
- पूरे शहर में दिखा होली का नजारा, वृद्धाश्रम में भी कई संगठनों ने बुजुर्गों के साथ मनाई होली


धुलेंडी पर शहरवासियों ने खेली होली, आकर्षक झांकियों के साथ निकला चल समारोह
भोपाल. रंगों और खुशियों के पर्व धुलेंडी पर शहर में उत्साह, उमंग, मौज मस्ती का नजारा दिखाई दिया। बुधवार को सुबह से ही शहर में होली की मस्ती छाई हुई थी। रंग, अबीर, गुलाल लगाने का सिलसिला सुबह से शाम तक दिखाई दिया। धुलेंडी के मौके पर पूरा शहर रंगों से सराबोर नजर आया। शहर में रंगारंग चल समारोह निकाला गया, जिसमें टैंकरों से रंग और पानी की फुहारे हुरियारों पर छोड़ी गई। धुलेंडी के बाद अब रंगपंचमी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। रंगपंचमी पर भी शहर में आकर्षक चल समारोह निकाले जाएंगे और रंग, गुलाल खेला जाएगा।