scriptबकाया लीज रेंट पर नहीं देना होगा चक्रवृद्धि ब्याज | Compound interest should not be paid on lease rent | Patrika News

बकाया लीज रेंट पर नहीं देना होगा चक्रवृद्धि ब्याज

locationभोपालPublished: Apr 09, 2018 09:42:32 am

Submitted by:

Ashok gautam

हाउसिंग बोर्ड की प्रॉपर्टी का मामला : प्रदेश के पांच लाख से अधिक मकान और प्लॉट मालिकों को बड़ी राहत

news

Compound interest should not be paid on lease rent

भोपाल. समय से लीज रेंट जमा नहीं करने पर वसूला जाने वाला दंड ब्याज अब नहीं लिया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने हाल ही में इसके निर्देश जारी किए हैं। इससे प्रदेश के पांच लाख से अधिक मकान व प्लॉट मालिकों और हाउसिंग बोर्ड की 76000 कॉलोनियों को बड़ी राहत मिलेगी। विभाग ने यह निर्देश पूर्व आईएएस अफसर सीएस माथुर की अपील पर दिया है। माथुर प्रीमियम राशि जमा करना भूल गए थे, जिस पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाया गया था।

 

मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड लीज रेंट, विकास शुल्क, सर्विस चार्ज और अन्य शुल्क की राशि समय पर जमा नहीं करने पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाता है। इससे मूल रकम 5-6 गुना तब बढ़ जाती है। बोर्ड हर साल ब्याज के रूप में करोड़ों रुपए आवंटियों से वसूलता है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल अफोर्डेबल आवास देने के लिए है। ऐसे में दंड ब्याज या कम्पाउंडिंग इन्ट्रेस्ट लगाना न्यायसंगत नहीं है। विभाग ने अपने आदेश में कहा कि बोर्ड डीएस माथुर के केस में जो कार्रवाई करेगी, वह सभी के लिए लागू होगी।

 

क्या है माथुर का प्रकरण
माथुर ने करीब 15 साल पहले हाउसिंग बोर्ड से अरेरा हिल्स स्थित ग्रीन मैड्रोज में मकान लिया था। वह लीज रेंट एकमुश्त जमा कर जमीन फ्री होल्ड कराना चाह रहे थे। जबकि, बोर्ड जिस खसरा नम्बर पर ग्रीन मैड्रोज बता रहा था, वह नम्बर पर राजस्व के रेकार्ड में किसी दूसरे क्षेत्र आ रहा था। इसके चलते राजस्व और हाउसिंग बोर्ड के बीच काफी समय तक पत्राचार होता रहा। इस बीच माथुर लीज की प्रीमियम राशि जमा करना भूल गए। बाद में उन पर चक्रवृद्धि ब्याज सहित 2.50 लाख रुपए का लीज रेंट निकाल दिया गया। उन्होंने इस संबंध में शासन से अपील की थी। इस पर शासन ने दंड ब्याज माफ करने का निर्णय किया।

भोपाल की ये हैं बड़ी कालोनियां
ग्रीन मैड्रोज, अरेरा कॉलोनी, रिवेयरा टाउन, अयोध्या नगर, कटारा, नेहरू नगर, सोनागिरी और कटारा हिल्स।

 

मुख्य शहरों की बड़ी कॉलोनियां
भोपाल 35
इंदौर 30
ग्वालियर 25
जबलपुर 28

दंड ब्याज माफ करने के संबंध में शासन से आदेश जारी किए गए हैं। इसे संचालक मंडल की बैठक में रखा जाएगा। संचालक मंडल ही इस पर अंतिम निर्णय ले सकेगा। इसके बाद ही कोई आदेश जारी होगा।
-अजय श्रीवास्तव, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, हाउसिंग बोर्ड
दंड ब्याज नहीं वसूलने का निर्णय सभी प्रोजेक्ट के लिए है, क्योंकि हाउसिंग बोर्ड लोगों के लिए सस्ता और सुलभ मकान उपलब्ध कराता है।
-राजीव शर्मा, अवर सचिव, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो