scriptMOUSE का इस्तेमाल किये बिना आसानी से करें सिस्टम पर काम, बस जान लें ये Shortcut Keys | computer shortcut key without mouse help | Patrika News

MOUSE का इस्तेमाल किये बिना आसानी से करें सिस्टम पर काम, बस जान लें ये Shortcut Keys

locationभोपालPublished: Jul 10, 2019 02:33:51 pm

Submitted by:

Faiz

अकसर लोग छोटे-छोटे कामों के लिए भी माउस पर निर्भर रहते हैं। निर्भरता इतनी है कि, बिना माउस के काम कर पाना भी संभव नहीं होता। हालांकि, ये सही है कि, माउस की मदद हम कई कामों को आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर हमें कंप्यूटर की शार्टकट की के बारे में ज्ञान है तो, हम अपने इन्ही कामों को और भी कम समय में कर सकते हैं।

informative news

MOUSE का इस्तेमाल किये बिना आसानी से करें सिस्टम पर काम, बस जान लें ये Shortcut Keys


भोपालः बदलते दौर के साथ हर काम में कंप्यूटर ( Computer system ) का इस्तेमाल काफी तेज़ी से बढ़ चुका है। कोई भी ऑफिशियल काम हो या स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई, आज कल सभी क्षेत्र कंप्यूटरीकृत हो चुके हैं। कंप्यूटर ने आज पूरी दुनिया को एक अलग दिशा और सोच प्रदान की है। इसने इंसानी क्षमता को कई गुणा बढ़ा दिया है, यानी आज एक व्यक्ति एक समय में कई लोगों के काम आसानी से कर सकता है। आज किसी भी व्यक्ति को कंप्यूटर ( Computer Mouse ) का महत्व समझाने की ज़रूरत नहीं है।

कंप्यूटर की मदद से हम अपने कामों को काफी तेज़ी से तो कर लेते हैं, लेकिन इसमें कई चीजें ऐसी भी हैं जिनका इस्तेमाल करके हम अपने समय को और भी ज्यादा बचा सकते हैं या यूं कहें कि, उतने ही समय में और ज्यादा काम कर सकते हैं। अकसर लोग छोटे-छोटे कामों के लिए भी माउस पर निर्भर रहते हैं। निर्भरता इतनी है कि, बिना माउस ( Mouse ) के काम कर पाना भी संभव नहीं होता। हालांकि, ये सही है कि, माउस की मदद हम कई कामों को आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर हमें कंप्यूटर की शार्टकट की ( shortcut keys ) के बारे में ज्ञान है तो, हम अपने इन्ही कामों को और भी कम समय में कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कुछ खास की बोर्ड शार्टकट्स के बारे में…।

ट्रेंडिंग वीडियो