scriptMP में कांग्रेस के 3 और उम्मीदवारों का ऐलान, अब 4 सीटें बाकी | congress 3 candidate declared in madhya pradesh | Patrika News

MP में कांग्रेस के 3 और उम्मीदवारों का ऐलान, अब 4 सीटें बाकी

locationभोपालPublished: Apr 13, 2019 09:45:45 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

कांग्रेस ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। अब तक कांग्रेस 29 में से 25 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। 

congress

MP में कांग्रेस के 3 और उम्मीदवारों का ऐलान, अब 4 सीटें बाकी

भोपाल. कांग्रेस ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। अब तक कांग्रेस 29 में से 25 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। भाजपा ने अब तक 21 उम्मीदवारों की ही घोषणा की है। लंबी मशक्कत के बाद कांग्रेस ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनकी परंपरागत सीट गुना से ही उतारने का फैसला किया है।

राजगढ़ से मोना सुस्तानी को टिकट दिया है। उनका नाम दिग्विजय सिंह ने आगे बढ़ाया था। वे नया चेहरा हैं। भाजपा के अभेद गढ़ के रूप में मानी जाने वाली विदिशा सीट पर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस में चार सीटों के टिकट बाकी हैं। इनमें ग्वालियर, धार, इंदौर और भिंड शामिल हैं।

शपथ पत्रों का अध्ययन कर मांगा जवाब

इधर, आयकर विभाग ने प्रदेश के कई विधायकों की आय बढऩे और उसका रिटर्न में जिक्र नहीं होने पर नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस विधानसभा चुनाव में भरे गए शपथ पत्रों का अध्ययन करने के बाद भेजे गए हैं। सूत्रों के अनुसार 25 विधायक ऐसे सामने आए हैं,

जिन्होंने 5 साल के दौरान 2 करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति खरीदी थी। लेकिन इसकी जानकारी आयकर विभाग को नहीं दी। दस विधायकों ने वित्तीय वर्ष 2017-18 का आयकर रिटर्न फाइल नहीं किया। हालांकि ज्यादातर ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। इसका कारण लोकसभा चुनाव की व्यस्तता बताया जा रहा है।

इन्हें भी नोटिस
पांच करोड़ रुपए से अधिक की आय के बावजूद पैन नंबर नहीं रखने वाले प्रत्याशियों को भी नोटिस भेजा रहा है। इसकी पुष्टि आयकर विभाग के प्रधान आयकर निदेशक (मप्र) पतंजलि झा ने की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो