scriptबड़ी खबर: अब कांग्रेस ने किया बंद का ऐलान, इस बड़े मुद्दे पर करेंगे आंदोलन | congress announce for nationally close | Patrika News

बड़ी खबर: अब कांग्रेस ने किया बंद का ऐलान, इस बड़े मुद्दे पर करेंगे आंदोलन

locationभोपालPublished: Sep 07, 2018 12:33:40 pm

Submitted by:

Faiz

बड़ी खबर: अब कांग्रेस ने किया बंद का ऐलान, इस बड़े मुद्दे पर करेंगे आंदोलन

congress

बड़ी खबर: अब कांग्रेस ने किया बंद का ऐलान, इस बड़े मुद्दे पर करेंगे आंदोलन

भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछ चुकी है। सरकार अपनी साख बचाने के लिए जनता के बीच नई-नई योजनाओं की सौगात दे रही है। तो वहीं मुख्य विपक्षी दल बीजेपी को घेरने की हर मुम्किन कोशिश में जुटा हुआ है। इस समय कांग्रेस के पास बेहद अहम मुद्दा है जिसे लेकर वह सरकार को घेरने में जुट गया है। दरअसल, देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आई रिकॉर्ड बढ़ोतरी और कमज़ोर होते रुपए की कीमत देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। वैसे तो इसका असर देशभर में पड़ रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका भारी असर देखने को मिल रहा है।

10 सिंतबर को होगा कांग्रेस का देशव्यापी बंद

पेट्रोल और डीज़ल के दामों में रोज़ाना हो रही बढ़ोतरी का बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले कमज़ोर पड़ते रुपए को बताया जा रहा है। देशभर में जहां पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं, वहीं जनता के ऊपर चौतरफा महंगाई की मार भी पड़ने लगी है। इसी देश व्यापी मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। बीते दिन 6 सितंबर को एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णों के भारत बंद किया था, जिसे जानकार सफल बंद करार दे रहे हैं। इसके बाद अब कांग्रेस भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और कमज़ोर होते रुपए के विरोध में बंद का आह्ववान कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस 10 सिंतबर को सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक देश में बंद करने की बात कर रही है। लगभग आधे दिन के इस बंद का कारण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अमुसार, इस समय में कांग्रेस की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा और इस बंद के ज़रिए विरोध के समय को इतना कम रखने के पीछे कारण यह है कि, बंद के चलते आम लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े।

आमजन से कांग्रेस की अपील

बंद को लेकर कांग्रेस की तरफ से आम लोगों से यह अपील भी की गई है कि, इसमें जुड़कर सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराएं, ताकि सरकार अपनी नीतियों में बदलाव कर आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीज़ल के दाम गिराए। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमते कम होने के बावजूद देश में लगातार तेल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं, यह आरोप भी लगाया गया कि, सरकार रुपए को मज़बूत बनाने में विफल साबित हुई है, तभी डॉलर के मुकाबले रुपया 72 पर जा पहुंचा है। कांग्रेस ने सरकार पर इस बात का सवाल भी उठाया है कि, हमारी ओर से सरकार को कई बार कहा गया है कि, पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि, आम लोगों को कम से कम 10 से 15 रुपए राहत मिल सके, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दना चाहती। कांग्रेस की तरफ से यह भी कहा गया कि, मोदी सरकार के कार्यकाल में ही पेट्रोल के दाम 28 रुपए और डीजल के दाम 27 रुपए बढ़ चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो