scriptदिग्विजय को घेरने में लगी कांग्रेस | congress attack to own leader digvijy singh | Patrika News

दिग्विजय को घेरने में लगी कांग्रेस

locationभोपालPublished: Mar 18, 2019 01:18:31 pm

Submitted by:

harish divekar

भोपाल या इंदौर से चुनाव लड़े तो हारना तय

digvijay singh

आरटीओ कार्यालय के सामने कांग्रेसजनों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजसिंह का स्वागत।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।

यही वजह है कि उनके चाहने के बावजूद उन्हें राजगढ़ से टिकट नहीं दिया जा रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई दिग्गज नेता चाहते हैं कि दिग्विजय सिंह ऐसी सीट से चुनाव लड़ें जहां कांग्रेस पिछले 30 साल से जीती न हो।
उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं ये भाजपा से सीट हथियाने में कामयाब हो जाएंगे।
इधर दिग्विजय समर्थकों का मानना है कि कांग्रेस के कई नेता दिग्विजय सिंह की राजनीति खत्म करना चाहते हैं।

ही वजह है कि उन्हें जानबुझकर भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाली सीट भोपाल और इंदौर से उतारना चाहते ह़ै। वे जानते हैं कि यदि दिग्विजय सिंह यहां से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी पराजय तय है। ऐसे में एक दिग्गज नेता को हाशिए पर लाना आसान हो जाएगा।
कांग्रेस सरकार बनने के बाद से दिग्गि को सुपर सीएम कहा जा रहा है। दिग्विजय सिंह की लोकप्रियता बढ़ने से सिंधिया खेमा भारी परेशान है, कारण कि सिंधिया समर्थकों के न तो काम हो रहे न ही सुनवाई। दरअसल कमलनाथ मध्यप्रदेश से लंबे समय तक दूर रहे हैं। ऐसे में उनका सीधे तौर पर प्रदेश के अफसरों और नेताओं से सीधा संपर्क नहीं है। इसी का फायदा उठाकर दिग्विजय सिंह अपने लोगों को जमकर उपकृत कर रहे हैं।
इससे उनकी लोकप्रियता तो बढ़ रही है वहीं सरकार में अहम पदों पर उनके लोगों के विराजमान होने से उनकी बात का वजन बढ़ गया है। दिग्विजय सिंह के बढ़ते कद को रोकने के लिए ही उन्हें मुश्किल सीट से चुनाव लड़ाया जा रहा है, जिससे चुनाव हारते ही उन्हें साइड लाइन किया जा सके। ऐसा होते ही प्रदेश में सिर्फ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही दो बड़े नेता रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो