script

LIVE: बैलगाड़ी यात्रा निकालकर कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध – Video Also

locationभोपालPublished: Jun 05, 2018 05:55:00 pm

सरकार के खिलाफ कांग्रेस निकाली बैलगाड़ी यात्रा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध शुरू…

congress bailgadi yatra

सरकार के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी बैलगाड़ी यात्रा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का करेगी विरोध

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को देखते हुए विपक्ष हर तरीके से सरकार का घेराव करने में जुट गयी है। इसी के चलते कांग्रेस ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल बढ़ रहें दामों के विरोध में बैलगाड़ी यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध के लिए भोपाल के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बैलगाड़ी मंगवायी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन किया।

बैलगाड़ी यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा, सांसद कांतिलाल भूरिया सहित अन्य नेता यात्रा में शामिल रहे। बैलगाड़ी यात्रा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शाम 4 बजे शुरू हुई। वहीं इससे पहले पुलिस प्रशासन ने कई चौराहों पर बैरिकेट्स लगा दिए हैं।

UPDATES :

शाम 4.40 बजे : कांग्रेस की बैलगाड़ी यात्रा शुरू,सिंधिया कमलनाथ दीपक बाबरिया सुरेश पचौरी सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

शाम 5 बजे : बाबूलाल गौर के बंगले पर बेलगाड़ी यात्रा पहुंची। वहीं बैलगाड़ी यात्रा में बैलगाड़ी गाड़ी के साथ ट्रैक्टर भी शामिल है।
यात्रा में इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं सबसे आगे सुरेश पचौरी बैलगाड़ी पर सवार हैं। जबकि उनके पीछे अन्य नेता बैलगाड़ी पर सवार हैं।

शाम 5.20 बजे: बेलगाड़ी यात्रा को नामके पेट्रोल पंप के पास रोका गया। यहां मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अभी यहां से कांग्रेसी आगे बढ़ने के लिए कांग्रेसी संघर्ष करते देखे गए।
congress bailgadi yatra

वहीं यात्रा शुरू होने से पहले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीसीसी में अपने चेंबर का शुभारंभ किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और सेवादल के साथ चुनावी प्लानिंग की बैठक भी ली। इस दौरान पीसीसी में सेवादल भी तैनात रहे। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने के बाद यह सांसद सिंधिया की पहली बैठक है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहें।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीसीसी के अपने चेंबर का पूजा-पाठ कर शुभारंभ किया। इसके बाद चुनावी प्लानिंग की बैठक ली। बैठक में सुरेश पचौरी, कमलनाथ सहित कांग्रेस सेवादल और अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई सहित प्रदेश भर से आए सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सूची में फर्जीवाड़ा को लेकर सियासत
इधर, मध्यप्रदेश में कम से कम 60 लाख फर्जी वोटर शामिल किए जाने का दावा करते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। साथ ही इसके लिए भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से गड़बड़ी करने वाले सभी रिटर्निंग आफिसर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
दरअसल सोमवार को भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने मतदाता सूची बनाने में प्रशासनिक दुरूपयोग किया है। अधिकारियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। कमलनाथ ने कहा जिन अधिकारियों ने बीजेपी का बिल्ला जेब मे रखा है उन पर भी हम एक्शन लेंगे। कमलनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा का बिल्ला लेकर न घूमें।

ट्रेंडिंग वीडियो