scriptविपक्ष की भूमिका में आई कांग्रेस | Congress came in the role of opposition | Patrika News

विपक्ष की भूमिका में आई कांग्रेस

locationभोपालPublished: Nov 26, 2020 06:37:50 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

जनता के मुद्दों पर सडक़ से सदन तक संघर्ष
विकास के लिए सरकार के साथ
 

kamalnath.jpg

kamalnath.jpg

भोपाल : कांग्रेस ने अब उपचुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हुए अपने लिए विपक्ष की भूमिका तय कर ली है। गद्दार और जनादेश खरीदने के आरोपों से परे होकर कांग्रेस अब उन मुद्दों पर आ गई है जिनसे कांग्रेस का सीधा सरोकार है। कांग्रेस ने तय कर लिया है कि जनता के मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ सडक़ से सदन तक संघर्ष किया जाएगा तो विकास के मुद्दों पर सरकार के साथ भी पार्टी रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता के लिए कांग्रेस नेता हमेशा कमर कस कर तैयार रहें। वहीं विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के साथ सकारात्मक भूमिका में नजर आएं।

निकाय चुनाव में जनता के करीब जाने की कोशिश :
कांग्रेस का फोकस नगरीय निकाय चुनाव पर है। इसलिए नेताओं की कोशिश है जनता के मुद्दों पर जनता के बीच जाकर उनके साथ खड़े हों। बिजली बिल में बढ़ोत्तरी, अतिथि विद्वानों का नियमितीकरण और किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर सरकार के उपर दबाव बनाया जाएगा। इनमें कांग्रेस जनता का साथ लेगी, किसानों के विषयों में अपने साथ किसानों को लेकर संघर्ष करेगी। कांग्रेस को लगता है कि निकाय चुनाव में आम आदमी के दिल के करीब पहुंचने के लिए उनके मुद्दों को उठाना जरुरी है। कांग्रेस वे मुद्दे तैयार कर रही है जिनको लेकर सरकार के खिलाफ माहौल तैयार किया जाएगा।

बिकाउ – टिकाउ से परहेज :
कांग्रेस अब गद्दार और बिकाउ-टिकाउ जैसे मुद्दों से परहेज करने लगी है। इन मुद्दों पर उपचुनाव हो चुके हैं और जनादेश कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहा। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि जनमत का साथ इन मुद्दों परनहीं है। आने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस मजबूती के साथ जनता के मुद्दों पर बहस कर सरकार को घेरेगी। इसके लिए विधायकों को अलग-अलग मुद्दों पर तैयारी करने को भी कहा गया है।

हम जनादेश स्वीकार कर विपक्ष की भूमिका में हैं। जनता के मुद्दों पर सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे तो विकास के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग भी करेंगे। – जीतू पटवारी अध्यक्ष,मीडिया विभाग,कांग्रेस –
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो