scriptकांग्रेस का दावा 30 हजार खाने के पैकेट 8 हजार | Congress claims 30 thousand food packets | Patrika News

कांग्रेस का दावा 30 हजार खाने के पैकेट 8 हजार

locationभोपालPublished: Apr 05, 2020 06:07:47 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

कांग्रेस ने किया 25 से 30 हजार लोगों को खाना खिलाने का दावा, पीसीसी में बन रहा 8 से 10 हजार का भोजन
 

कांग्रेस का दावा 30 हजार खाने के पैकेट 8 हजार

कांग्रेस का दावा 30 हजार खाने के पैकेट 8 हजार

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर बताया कि पीसीसी में 25 से 30 हजार पैकेट खाना रोज वितरण किया जा रहा है। यानी कोरोना संक्रमण के चलते इतने भूखे और गरीब लोगों को कांग्रेस खाना खिला रही है। ये खाना बन रहा है पीसीसी में बनी सोनिया रसोई में। एक पैकेट में छह पूड़ी और आलू की सब्जी रखी जा रही है। इस हिसाब से करीब दो लाख पूडिय़ा पीसीसी में बनाई जा रही हैं। लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलहदा नजर आती है। इस सोनिया रसोई में लगे लोगों की मानें तो यहां पर 8 से 10 हजार लोगों का खाना ही बनाया जा रहा है।

पीसीसी से लाइव रिपोर्ट :
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इन दिनों सोनिया रसोई में तब्दील हो गया है। यहां बाहर से अंदर तक पूड़ी की खुशबू फैली हुई है। हमने पूड़ी-सब्जी बनाने वाले लोगों से ही बात कर ये हकीकत जाननी चाही कि आखिर यहां पर कितने लोगों का खाना बन रहा है। क्या कांग्रेस नेताओं का दावा सही है कि यहां पर 30 हजार लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। शुरुवात आटा गंूथने की मशीन चलाने वालों से की। यहां पर दो मशीन लगी हुई हैं जिनसे आटा गंूथा जा रहा है। सोनिया रसोई शुरु हुए आठ दिन से ज्यादा गुजर गए हैं। मशीन चलाने वाले शंकर कहते हैं कि रोजाना 18 से 20 क्विंटल आटा गंूथा जा रहा है। पूड़ी तल रहे सुभाष ने बताया कि 20 क्विंटल से बढ़कर अब 25 क्विंटल तक की पूड़ी बनाई जा रही हैं। हमने 25 क्विंटल आटे का आधार बनाया। हमने दूसरे कर्मचारी से पूछा कि एक क्विंटल आटे में कितने लोगों का खाना बनता है तो उसने बताया कि 300 से 400 लोगों के लिए पैकेट बनाए जा सकते हैं। यानी आठ से दस हजार लोगों के लिए यहां खाना तैयार हो रहा है। यहां पर 55 महिलाएं पूडिय़ां बेलती हैं। पूड़ी बेलनी बाली गुड्डी बाई कहती हंै कि एक महिला एक से दो हजार पूडिय़ां बेल सकती है यानी एक लाख पूडिय़ां यहां पर बेली जा रही हैं जबकि दावा दो लाख पूडिय़ों से ज्यादा का किया जा रहा है।

सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं :
इस रसोई व्यवस्था में करीब सवा सौ लोग लगे हुए हैं। यानी एक जगह पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सवा सौ से ज्यादा कर्मचारी इक_े रहते हैं। वहीं इन लोगों में एक मीटर की दूरी नहीं रखी जा रही है। कई लोग मास्क पहने भी नजर नहीं आए।

हम रोजाना 25 हजार से ज्यादा लोगों को खाना खिला रहे हैं अगले दिन से ये आंकड़ा और बढऩे जा रहा है। तीस क्विंटल से ज्यादा के आटे की रोजाना पूडिय़ा बन रही हैं। हमारे पास इसका पूरा हिसाब-किताब है। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है।
– गोविंद गोयल सोनिया रसोई के प्रभारी और कोषाध्यक्ष,कांग्रेस –

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो