scriptविवादों के बीच दिग्विजय ने ली समन्वय समिति की पहली बैठक, हुए कई निर्णय | Congress Coordination Committee first meeting latest news | Patrika News
भोपाल

विवादों के बीच दिग्विजय ने ली समन्वय समिति की पहली बैठक, हुए कई निर्णय

विवादों के बीच दिग्विजय ने ली समन्वय समिति की पहली बैठक, हुए कई निर्णय

भोपालMay 24, 2018 / 01:36 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

Congress Coordination Committee

विवादों के बीच दिग्विजय ने ली समन्वय समिति की पहली बैठक, हुए कई निर्णय

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के नव-नियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे समन्वय समिति की पहली बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहें।
इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस ने 26 मई को मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर‘विश्वासघात दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है। इसे प्रत्येक जिला स्तर पर मनाया जायेगा। 26 मई को जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर‘विश्वासघात दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।
अपडेट न्यूज
– 10:45 बजे पीसीसी कार्यलय में दिग्विजय सिंह और साथ में कमलनाथ पहुंचे।
– 10:55 कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू।
– पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सहित समिति के सदस्य बैठक में मौजूद।
– चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई।
– बैठक में सत्यव्रत चतुर्वेदी शामिल नहीं हुए।
– कांग्रेस की बैठक खत्म।
आगे की रणनीति
– दिग्विजय सिंह 30 मई को ओरछा से एकता यात्रा शुरू करेंगे।
– ओरछा में रामराजा दरबार के करेगे दर्शन।
– सबसे पहले छतरपुर व टीकमगढ़ जिला जायेंगे।
– जिला स्तर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
– पार्टी नेताओं को एकजुट करने चलाएंगे मुहिम।
– समन्वय समिति की बैठक में राजेन्द्र गौतम भी शामिल।
समन्वय समिति की बैठक के दौरान गौतम को लेकर कांग्रेस में थोड़ी बहुत नोकझोक हुयी। इस दौरान मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे पर बोले राजेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि सोशल मीडिया पर दिए गए इस्तीफा का कोई औचित्य नहीं होता। मेरी वापसी और कांग्रेस में पद मिलने से उत्साह का संचार हुआ है।
इस दौरान कांग्रेस में विवाद शांत करने का प्रयास किया गया। नाराज मीनाक्षी ने राहुल गांधी के मंदसौर आगमन की तैयारियों को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगी। बैठक गुरूवार को शाम करीब 4 बजे पिपल्या मंडी में गायत्री शक्तिपीठ पर होगी। राहुल गांधी की यात्रा एवं संग्नात्मक चर्चा के सम्बन्ध में मंदसौर एवं नीमच जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। बैठक में AICC सचिव (सह-प्रभारी मप्र) संजय कपूर एवं कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी (विधायक) जीतू पटवारी व पूर्व सांसद मीना नटराजन संयुक्त रूप से शामिल होंगे।

Home / Bhopal / विवादों के बीच दिग्विजय ने ली समन्वय समिति की पहली बैठक, हुए कई निर्णय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो